श्रीगंगानगर की धारणा माहेश्वरी (सोमानी) को कोलंबिया युनिवर्सिटी, न्यूयॉर्क से मास्टर्स डिग्री की उपाधि प्रदत्त
जसवंतगढ़ निवासी श्रीमती नारायणी देवी व स्व. हरिराम सोमानी की सुपौत्री, श्रीगंगानगर माहेश्वरी महिला समिति की सहसचिव श्रीमती किरण व श्रीगंगानगर माहेश्वरी सेवा समिति के सचिव डॉ. अजीत सोमानी की सुपुत्री सुश्री धारणा माहेश्वरी को न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह (ग्रेजुएशन सेरेमनी) में मास्टर्स इन कंप्यूटर साइंस की डिग्री प्रदान की गई। धारणा ने आइआईटी, इंदौर से बी. टेक. की डिग्री हासिल कर दो वर्ष कार्य अनुभव लेकर मास्टर्स इन कंप्यूटर साइंस में प्रवेश लिया था। वर्तमान में धारणा अमेरिका में ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत है। धारणा अपनी इन सफलताओं का श्रेय प्रभु कृपा, बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व उनके मार्गदर्शन को देती है। धारणा की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Latest News