विधायक बिहाणी ने प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित
सेठ जीएल बिहाणी सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्रीगंगानगर में 12वीं कक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंटस को बिहाणी एसडी पीजी कॉलेज में प्रवेश लेने पर स्नातक स्तर तक तीनों वर्षों में 50% और प्रत्येक संकाय के टॉपर को शुल्क में 75% की छूट दी जाएगी। यह घोषणा बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं विधायक जयदीप बिहाणी ने की। विधायक ने सेठ जीएल बिहाणी एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी छात्रों को माला पहनकर सम्मानित किया। जयदीप बिहाणी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि कला वर्ग में 15 छात्रों ने वाणिज्य वर्ग में 13 छात्रों ने एवं विज्ञान वर्ग में 11 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। इन विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार दवारा स्वागत समारोह रखा गया। इस अवसर पर सचिव घनश्याम बिन्नानी, निदेशक राजेंद्र राठी, निदेशक अकादमिक डॉ. एम.एल. शर्मा, उपनिदेशक कमलजीत सिंह सूदन, प्राचार्य अशोक ग्रोवर एवं उप प्राचार्य रेणु भादू सहित अभिभावक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
Latest News