जिला बीकानेर माहेश्वरी महिला संगठन व पुष्प क्लिनिक के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सम्पन्न

मातृ दिवस के उपलक्ष में जिला बीकानेर माहेश्वरी महिला संगठन व पुष्प क्लिनिक के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन  जयमलसर गांव में किया गया। डॉ. एल.के. कपिल के नेतृत्व में डॉक्टर्स की टीम ने लगभग 150 मरीजों की स्वास्थ्य जाँच की। इस दौरान डॉ. पुष्पा शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमीता मीणा ने ग्रामीण मरीजों के नेत्रों की गहन जांच की तथा बी.एस. बिश्नोई ने साइटिका, कमर दर्द आदि से संबंधित मरीजों का उपचार किया।  जिला बीकानेर माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती कंचन राठी व सचिव श्रीमती विभा बिहाणी ने बताया कि नि:शुल्क दवाइयों का वितरण सत्यनारायण, मंजू चांडक की ओर से किया गया। निशा झंवर, बेबी करनानी, रेखा लोहिया, ममता पेडीवाल, चन्द्रकला कोठारी, सरोज करनानी, सरिता डागा आदि उपस्थित रहे। संगठन की अध्यक्ष कंचन राठी ने बताया की इसी दौरान जयमलसर की पेड़ीवाल बेटियों के द्वारा गायों की खेली, पेड़, पौधों में पानी के टैंकर उपलब्ध करवाए।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन