मेड़ता में माहेश्वरी पंचायत भवन में नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत हुए आयोजन-महिलाओं को व्यंजन बनाने का सिखाया हुनर
मेड़ता के माहेश्वरी पंचायत भवन में 19/5/2024 को सोहनी देवी काबरा नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को केक बेकिंग क्लास का आयोजन किया गया। जिसमें माहेश्वरी समाज की महिलाएं तय लक्ष्य से अधिक प्रशिक्षण हासिल करने पहुंची। इस शिविर में करीब 120 महिला एवं बालिकाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के प्रणेता रामानंद काबरा ने बताया कि वर्तमान में प्रत्येक उत्सव में सेलिब्रेशन के लिए केक अनिवार्य सा हो गया है और यह एक ऐसा हुनर है जिसे महिला घर बैठे सीख सकती है। माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष शोभा लाहोटी ने बताया की यह आयोजन सर्व जातीय बालिकाओं के लिए रखा गया। इसके बाद शीघ्र ही शर्बत, ब्राउनीज, ब्रेड्स की भी क्लासेज रखी जायेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिका स्वाति काबरा ने बताया कि इन क्लास के लिए बीकानेर की मास्टर सेफ पूजा मूंदड़ा ने कैक व अन्य सामग्री बनाने का तरीका बताया। कार्यक्रम प्रायोजक माहेश्वरी महिला मंडल की सह संयोजिका अदिति अग्रवाल ने बताया कि महिला स्वावलम्बन के लिए उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण शिविर आगामी दिनों में आयोजित होगा जो निशुल्क होगा। इस अवसर पर सह संयोजिका अदिति अग्रवाल ने बताया कि केक निर्माण के प्रशिक्षण के दौरान केक बेकिंग, आइसिंग, स्पांज निर्माण के साथ टी-टाइम मेकिंग और केक फीलिंग सिखाई जाएगी। इस कार्यक्रम में वर्णिका बिंदल, अंजलि सोलंकी, राखी तापडिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा।
Latest News