माहेश्वरी सभा अंचल-2 का अधिवेशन आयोजित

डिब्रूगढ़ सभा के आतिथ्य में सगंठन आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत पारिवारिक मिलन समारोह की अगली कड़ी में दिनांक 19 मई को यह कार्यक्रम आंचलिक स्तर पर अंचल 2 के लिए डि़बू्रूगढ में लायन्स क्लब (फुल बगान के पास) में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सिलापथार, मोरान, डिब्रूगढ़ व तिनसुकिया अंचल (जिसमें तिनसुकिया लोकल, दुमदुमा व धौला) से करीब-करीब 120 समाज बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत देवो के देव महादेव की प्रतिमा के सामने 5 बुजुर्गों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित व डिब्रूगढ महिला समिति की 5 सदस्यों ने महेश वन्दना की। मीटिंग का सचांलन प्रदीप झंवर व अध्यक्षता डाक्टर राजकुमार दम्मानी ने की। मंच गठन में मंच पर अंचल-2 के सगंठन मन्त्री त्रिलोक सारड़ा, अध्यक्ष डि़ब्रूगढ डाक्टर राजकुमार दम्मानी, तिनसुकिया राजेश कलंत्री, सिलापथार रामनिवास झंवर, सचिव डिबू्रूगढ़ जयप्रकाश हेड़ा, तिनसुकिया दीपक कासट, सिलापथार निरजंन करवा उपस्थित थे। 
कार्यक्रम को आगे बढाते हुए सगंठन आपके द्वार बैनर अन्तर्गत माहेश्वरी पारिवारिक मिलन समारोह की शुरुआत करने की आवश्यकता क्यों महसुस हुई, इस कार्यक्रम को तिनसुकिया माहेश्वरी परिवार ने अक्टुबर 2022 में छोटे से रुप में शुरुआत की, जो कि धीरे -धीरे बड़े रुप में आयोजित होने लगा, इस बारे में सदन को विस्तृत जानकारी दी गई। 
इस कार्यक्रम के उद्देश्य के बारें में उपस्थित सभी समाज बधुओ को विस्तार से समझाया गया, उद्देश्य है-
(क) समाज को सगंठीत करना -
(1) परिवारों के मेल-मिलाप से घनिष्ठ सम्बन्ध के साथ अपनत्व की भावना उजागर होगी।
(2) आस पास रहने वाले सदस्यों को जब भी समय मिले, समाज के बारे में चितंन करे। 
(3) व्यापार, इण्डस्ट्रीज व प्रोफेशन मे आपसी सहयोग।
(4) बहुत सारे फायदे, जिनकी चर्चा सामाजिक समस्याओं में की जाएगी। 
(5) संगठन मजबुत है तो आधी समस्या अपने आप खत्म हो जाएगी। 
(ख) दुसरा उद्देश्य - सामाजिक समस्याओं पर चिंतन -
(1) शादी विवाह - जल्दी से शादी लायक लडका, लड़की के बारे में पता नही चलता, पहले लोग रिश्ता बताते व करवाते, लेकिन अब कोई नही बताते, अब तो केवल एक साधन हैं बायो-डाटा ग्रुप, इसी को ध्यान में रखकर तिनसुकिया ने लीड़ लेकर पुरे पुर्वोतर के लिए केवल माहेश्वरीयों में विवाह लायक लडके व लडकियों  के लिए एक बायो-डाटा ग्रुप बनाया, बहुत ही कम समय में काफी, बायो-डाटा ग्रुप मे अपलोड हो गए। देरी से शादी होने से जो समस्याएं आती हैं उस पर विस्तार से बताया गया। पढाई, जॉब व केरीयर के चलते शादी में देरी, इस पर सदन को बताया गया कि हमारा समाज कभी भी पढाई के खिलाफ नही है, पढाई आप शादी के बाद भी कर सकते हैं, कई जोड़ो ने तो शादी के बाद पढकर डीग्रीया हासिल की, जिसके उदाहरण सदन को दिए गए। 
ज्यादा उम्र में शादी होने से सामजन्स्य नही बैठ पाने से तलाक की नौबत आती हैं। देरी से शादी होने से परिवार का विस्तार देरी से होता हैं जिसकी वजह से बुढापे तक पहुँचते पहुँचते घर सभांलने के लिए बच्चा तैयार ही नही होता एवं अल्पायु मे परिवार का सारा बोझ पड़ जाता हैं। जिसकी वजह से उसको अल्पायु में ही बहुत संघर्ष करना पड़ता हैं। 
(ग) सयुंक्त परिवार से एकल परिवार की और जाने से जो प्रोब्लम आ रही हैं, 
1 या 2 बच्चों की सोच से हमारी जनसंख्या धीरे धीरे बहुत कम हो रही हैं, धीरे धीरे चाचा चाची, ताऊ ताई, देवर, जेठ, देवरानी, जेठानी, भुवा के रिश्तों के बारे में आने वाली पीढ़ी को पता नही होगा। 
(घ) प्री वेडिंग - हमारी संस्कृति को धुमिल करती जा रही हैं, लाखो रुपयो का आर्थिक बोझ, शादी के पहले बच्चों का इस तरह मिलना जुलना हमारी संस्कृति में नही है, हमे इसकी भृत्सना करनी चाहिए, मा बाप को इसकी छुट नही देनी चाहिए। 
सदन से सदस्यों ने काफी चर्चा की। 
सुझाव आए -
शादी लायक बच्चों व बडों को कई बैठके कर इस विषय पर चितंन करना! 
अंचल 2 मे शादी विवाह में आ रही कुरितियों को हटाते हुए, हमारे अंचल में शादीया हो रही है तो उसके लिए एक गाईड लाईन। 
महिला शक्ति को सगंठीत होने के लिए अंचल 2 की सभी महिलाओं को जब भी मौका मिले, एकजुट होकर सगंठीत होना चाहिए। 
परिवार के बड़े लोगों को, अपने युवा बेटो, बेटीयाँ व बहुओ को समाज से जोडऩे के लिए उनमें जागरुकता लाने के लिए बैठके करनी चाहिए। 
अंचल 2 के सभी सदस्यों की मेडिकल हेल्थ इश्योरेन्स एक साथ करवाने पर कम्पनियों से बात करना। 
सगंठन आपके द्वार कार्यक्रम सभी जगह शुरू करने पर जोर देना। 
इसके अलावा भी कुछ कुछ विषयों पर चर्चा व सुझाव आए
15 मिनट के ब्रेक में हाई टी के लिए सभी सदस्यों से आग्रह किया गया। 
आपसी जान पहचान के लिए self introduction किया गया। 
कुछ ही दिनों बाद महेश नवमी आ रही हैं इसके लिए सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन