Mission IAS, 2 जून को सूरत में : बजाज
महासभा के उर्जावान सभापति श्री संदीपजी काबरा के फ्लैगशिप योजना के अंतर्गत Mission IAS 100 का कार्यक्रम 2 जून को सूरत में डॉ. श्रीकांत बाल्दी (IAS) व श्री कृष्णकुमार भट्टड़ के नेतृत्व में सूरत जिला माहेश्वरी सभा के द्वारा किया जायेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभापति श्री संदीपजी काबरा होंगे।
इस कार्यक्रम के वक्ता है : -
श्री श्रीकांतजी बाल्दी, आईएएस, हिमाचल प्रदेश
श्री किशन प्रसादजी दरक, राष्ट्रीय समन्वयक,मिशन आईएएस 100,नांदेड़
कुमारी गरिमा मूंदड़ा, आईएफएस 2024 बैच, अहमदाबाद
डॉ. तेजस सारदा, आईपीएस 2024 बैच, सोलापुर
अभयजी डागा 2024 बैच, वर्धा
सिविल सर्विसेस के माध्यम से समाज के युवा नीति नियामक (Policy Regulator) की भूमिका में आ कर क्षमताओं के बल पर राष्ट्र और समाज उत्थान के साथ ही सफल और उत्कृष्ठ कैरियर बनाएं; इसी उद्देश्य से महासभा ने Mission IAS 100 प्रकल्प का प्रारंभ किया है।
सूरत जिला सभा अध्यक्ष पवनजी बजाज ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए समाज के बच्चों में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है।
Latest News