श्री नौशल्या माता, जायल (नागौर)


नौशल्या माता खटौड खांप की कुल माता है।

माताजी का भव्य मन्दिर नागौर जिले के ग्राम जायल मे स्थित है। इसकी स्थापना लगभग 200-250 वर्ष पूर्व हुई थी। यहां लगे शिलालेख के अनुसार इस मन्दिर का जिर्णोद्धार 21 अप्रेल सन 1947 को हुआ था। यह मन्दिर अपने आप मे अनोखा है क्योंकि यहां माताजी की प्रतिमा नहीं है, केवल माताजी का त्रिशुल बना हुआ है। जिसकी शक्ति स्वरूप में मांडना मांडकर पूजा होती है। नवरात्रि में विशेष श्रृंगारित त्रिशूल की रचना होती है। जायल में सभी समाज वाले माता को मानते है। प्रतिदिन सुबह यहां पूजा होती है और मिश्री आदि पंचमेवे का भोग लगाया जाता है।

चैत्र व शारदीय नवरात्रि में यहां भव्य मेला लगता है जिसमें दूर दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते है। इस दौरान यहां विशाल भण्डारा भी होता है स्थानीय ग्रामीण इस आयोजन मे विशेष सक्रियता निभाते हैं।

जायल नागौर से 50 किमी की दुरी पर स्थित है। नागौर से जायल के लिये सुगमता से साधन  उपलब्ध है।

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal