श्री लिकासंण माता, लिकासंण (नागौर)


यह काहल्या, धूत खांप की कुल माता है। खींवसरा, दहाड, लखोटिया तथा गिलडा खांप वाले भी लिकासंण माताजी को मानते हैं।

स्वंयभु जाग्रत देवस्थान व लिकासंण माताजी का मन्दिर नागौर जिले के लिकासण गांव में है। 1000 वर्ष पुराने इस प्राचीन मन्दिर में दुर्गा स्वरूप वाली मां की वर्तमान प्रतिमा सन् 1438 में स्थापित की गई। मन्दिर अति प्राचीन होने के कारण जीर्ण शीर्ण होकर अपना अस्तित्व खोता जा रहा था। इसे जीर्णोद्धार के लिये कुल स्वामिनी श्री लिंकासण माता ट्रस्ट नाशिक का गठन किया गया। वर्तमान में इस ट्रस्ट के माध्यम से मन्दिर का जीर्णोद्धार किया गया है।

मन्दिर में दोनों नवरात्रि में नवमी को विशेष उत्सव आयोजित किये जाते हैं। माताजी को धूप दीप कर दुध लापसी व चूरमे का भोग लगाया जाता है।

लिंकासण नागौर से 75 किमी, डीडवाना से 18 किमी तथा छोटी खाटू से 5 किमी की दूरी पर स्थित है।

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal