श्री चान्दसिणी माताजी, टोरडी सागर (टोंक)


चान्दसिणी माताजी न्याति व फोफलिया खांप की कुल देवी है।

चान्दसिणी माताजी का मन्दिर टोंक जिले की मालपुरा तहसील के ग्राम टोरडी सागर के उत्तर में स्थित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री राजेन्द्र न्याति के पुत्र छगनलाल न्याति तह. भडगांव जिला जलगांव निवासी को माताजी ने स्वप्न दिया जिसके आधार पर उन्होंने इस मन्दिर की खोज की। लगभग 100 देवी मदिंरो के भ्रमण के बाद वे यहां पहुंचे।

मंदिर टोरडी गांव से डेढ किमी दूर मोहनगिरी पहाड की तलहटी में स्थित है। मंदिर में एक काले पत्थर की माताजी की विशाल मूर्ति है। यहां सिन्दुर, वस्त्र, नेत्र आदि से माताजी का श्रृंगार किया जाता है। गुम्बद में चांद सूर्य के निशान विद्यमान है। किवंदतियों के अनुसार मंदिर द्वापर युग का बताया जाता है। ऐसा माना जाता है कि रूक्मणी जी अम्बिका पूजन के लिये यहीं आई थी जहां से भगवान कृष्ण ने उनका हरण किया था।

यहां माताजी के पूजन आरती, वेश, अखण्ड ज्योत व भोग का विशेष महत्व है।

यहां पहुंचने के लिये अजमेर व टोंक दोनो जगह से बस सुविधा उपलब्ध है।

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal