जमशेदपुर माहेश्वरी युवा संगठन की सराहनीय पहल - 'एक पत्र राज्यपाल को'

झारखंड-बिहार प्रदेश के जमशेदपुर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित 'एक पत्र राज्यपाल को' कार्यक्रम में 21 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने पत्रों के माध्यम से अपने सपनों के झारखंड की कल्पना करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं राज्य के विकास से संबंधित विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। इनमें से पाँच प्रतिभागियों दिशा शारदा, आरव लढ्ढा, काव्या लढ्ढा, आराध्या दरगड़ एवं खुशी आगीवाल को राजभवन में झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात का अवसर मिला। राज्यपाल ने बच्चों के विचारों की सराहना करते हुए उनके पत्र मुख्यमंत्री तक पहुँचाने का आश्वासन दिया। साथ ही बच्चों के नाम स्नेहपूर्ण पत्र लिखकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस पहल को आगे बढ़ाते हुए बच्चों ने मुख्यमंत्री के समक्ष भी अपने सपनों के झारखंड से जुड़े विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। यह कार्यक्रम बच्चों में सामाजिक जागरूकता, रचनात्मक सोच एवं राज्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा। माहेश्वरी युवा संगठन ने इस अवसर के लिए राज्यपाल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal