| नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा का शरद पूर्णिमा कोजागिरी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न |
|
|
नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा कोजागिरी महोत्सव उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में सभा के सदस्यों ने सपत्नीक सहभागिता कर आयोजन को यादगार बनाया। गीत-संगीत, भजन, नृत्य एवं गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों से समूचा वातावरण आनंदमय हो उठा। संस्था के सचिव श्री प्रकाशचंद चांडक ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी एवं श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम मालू तथा संस्था के अध्यक्ष श्री दामोदरलालजी तोषनीवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के मध्यांचल उपसभापति श्री दिनेश राठी, नागपुर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री हरीश सोनी एवं सचिव श्री सुमित चांडक, नगर माहेश्वरी सभा नागपुर के अध्यक्ष श्री सुरेश गांधी एवं सचिव श्री आकाश राठी, नाग विदर्भ चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष श्री रामअवतार तोतला, भाजपा व्यापारी आघाड़ी नागपुर शहर के अध्यक्ष सीए श्री गिरीश मूंदड़ा तथा अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स स्विमिंग चैंपियन श्रीमती प्रभादेवी भैया की गरिमामय उपस्थिति रही। सभा की ओर से सभी अतिथियों का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। सुप्रसिद्ध गायिका एवं मंच संचालिका सुश्री निधिजी मंत्री ने अपनी मधुर आवाज एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों से उपस्थित वरिष्ठजनों का मन मोह लिया। पुराने सदाबहार फिल्मी गीतों एवं भजनों पर वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक नृत्य कर अपनी जीवंतता का परिचय दिया। वहीं महिलाओं की आकर्षक गरबा प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चाँद लगा दिए। संपूर्ण आयोजन में पारिवारिक आत्मीयता, सामाजिक एकता एवं परस्पर सौहार्द की सुंदर झलक देखने को मिली। वरिष्ठ नागरिकों को एक मंच पर जोडऩे, उनकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा आपसी मेलजोल बढ़ाने की दिशा में यह आयोजन सराहनीय पहल साबित हुआ। महोत्सव को सफल बनाने में डॉ. राजकुमार राठी, सीए श्री गोविंद लाहोटी, श्री मधुसूदन सारडा, श्री जगदीश बजाज, श्री लक्ष्मीकांत चांडक, श्री श्यामसुंदर जेठा, श्री पवन मूंधड़ा, श्री रूपचंद लोया, श्री प्रेमनाथ राठी एवं श्री सुनील मंत्री का विशेष योगदान रहा। सभी के अथक प्रयासों, समर्पण एवं सक्रिय सहयोग से आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में सर्वश्री रमेश बंग, राकेश भैया, सीए अशोक चांडक, विनोद लखोटिया, सुभाष गांधी, वसंत सांवल, कन्हैयालाल मानधना, हरिदास भट्टड़, दिलीप जाजू, कमल तापडिय़ा, सुशील दम्माणी, गिरिराज कोठारी, सीए सतीश लदड़, सुबोध गट्टाणी, अरविंद लढे, बृजमोहन सारडा, गिरधर सारडा, सत्यनारायण लोया, विजय पच्चीसिया, मालचंद माहेश्वरी, गोपाल सादाणी, नंदकिशोर काबरा, गोपाल राठी एवं सत्यनारायण जाजू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य समाजबंधुओं एवं मातृशक्ति की गरिमामय उपस्थिति रही। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित इस महोत्सव ने वरिष्ठजनों के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह एवं आनंद का संचार करने के साथ ही सामाजिक समरसता, आत्मीयता और संगठनात्मक एकजुटता का प्रेरणादायी संदेश दिया। |
|
| 30 October 2026 |
| नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा का शरद पूर्णिमा कोजागिरी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न |
|
| 30 October 2026 |
| पंचांग और राशिफल |