| श्री माहेश्वरी सभा, रांची द्वारा लगातार तीसरे वर्ष भव्य सामूहिक शस्त्र पूजन का आयोजन |
|
|
विजयादशमी के पावन अवसर पर श्री माहेश्वरी सभा, रांची की ओर से नवारंभ के चार संकल्पों में से एक महत्वपूर्ण संकल्प शस्त्र पूजन के अंतर्गत 20 अक्टूबर को सेवा सदन पथ स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में लगातार तीसरे वर्ष भव्य सामूहिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में रांची के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाज के सभी परिवारों ने अपने-अपने घरों में भी शस्त्र पूजन कर इस परंपरा का निर्वहन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्वान पंडितों द्वारा गणेश स्तुति, शंखनाद एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इस अवसर पर शस्त्र पूजन के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए पूर्वजों से विरासत में मिली समृद्ध सनातन परंपराओं को संरक्षित रखने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज को सशक्त, सुरक्षित एवं समृद्ध बनाने के लिए उसका सुशिक्षित और संगठित होना आवश्यक है। सनातन परंपरा में शास्त्र और शस्त्र दोनों का विशेष महत्व है। शास्त्र ज्ञान, संस्कार और विवेक का प्रतीक हैं, वहीं शस्त्र सुरक्षा, साहस और धर्म की रक्षा के संकल्प को दर्शाते हैं। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण स्कंदमाता के स्वरूप में छोटी कन्या मायरा काबरा तथा शेर के स्वरूप में सुषमा कुमारी का आगमन रहा। पुष्पवर्षा, जयकारों और स्तुति के बीच माता रानी की भव्य प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शेर की सवारी के साथ मंदिर पहुंचीं माता रानी ने वहां विराजमान होकर उपस्थित भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर 'लाल-लाल चुनरी सितारों वाली' भजन पर माता रानी की आराधना में भक्तिमय नृत्य प्रस्तुति भी दी गई। इस नृत्य की तैयारी का नेतृत्व खुशबू भाला ने किया, जबकि गीतांजलि भाला ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा माता रानी की आरती उतारी गई। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने श्री माहेश्वरी सभा, रांची के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन सनातन धर्म की एकता, सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजन में सम्मिलित होना सभी सनातन प्रेमियों के लिए गर्व का विषय है।
कार्यक्रम के दौरान श्री माहेश्वरी सभा द्वारा नवारंभ के चार संकल्पों को भी दोहराया गया। इनमें गौ माता का सम्मान एवं संरक्षण, अन्न की बर्बादी रोकना, शस्त्र पूजन तथा मरणोपरांत नेत्रदान शामिल हैं। सभा ने इन संकल्पों के माध्यम से समाज में धार्मिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व और मानव सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री माहेश्वरी सभा, रांची के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने किया। आयोजन के संयोजक अशोक साबू तथा सह-संयोजक रूपेश भाला, चैतन्य सोमानी एवं लक्ष्मी चितलांगिया थे। समाज के सभी सदस्यों एवं अतिथियों का तिलक लगाकर और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। सभा के सचिव मनोज कल्याणी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड-बिहार माहेश्वरी सभा के सचिव नरेंद्र लखोटिया, युवा अध्यक्ष उत्सव मंत्री, शिव शंकर साबू, सुरेश सारडा, विभोर डागा, सौरभ साबू, विनय मंत्री, श्याम बिहानी, राजेश सोमानी, अंकुर डागा, विपिन भाला, रितु लखोटिया, शिखा बिड़ला, रमन बोड़ा, सोविक बोड़ा, साकेत बियानी, हार्दिक बिहानी एवं यश बांगड़ सहित अनेक सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर रांची के विधायक सीपी सिंह, पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय, झारखंड-बिहार माहेश्वरी महिला अध्यक्ष संगीता चितलांगिया, सभा कोषाध्यक्ष मनोज काबरा (दामा), उपाध्यक्ष गोवर्धन भाला, महावीर प्रसाद सोमानी, राजकुमार मारू, किशन साबू, बजरंग सोमानी, उमाशंकर बियानी, विजय शंकर साबू, पवन मंत्री, बसंत लखोटिया, पंकज साबू, हेमंत माहेश्वरी, अरविंद सोमानी, महेंद्र चितलांगिया, मनीष खटोड़ एवं श्याम पेड़ीवाल उपस्थित रहे। महिला समिति की सचिव बिमला फलोर के साथ रेनू फलोर, सुमन चितलांगिया, वंदना मारू, ममता डागा, कुमुद लाखोटिया, भारती चितलांगिया, कविता सोमानी, सुनीता चितलांगिया, अनीता साबू, शशि डागा, सरोज राठी, श्रेष्ठा भाला, सर्वेश माहेश्वरी, गौरव काबरा एवं विकास काबरा सहित माहेश्वरी समाज के अनेक सदस्य कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इसके अतिरिक्त पवन शर्मा, विनोद जैन, सुरेश चंद्र अग्रवाल, मनोज चौधरी, निर्मल बुधिया, बिकास सिंह, सज्जन पाडिय़ा, श्रवण अग्रवाल, किशन शर्मा, रमेश शर्मा, विष्णु प्रसाद, श्याम शर्मा, विकास सिंह, शंकर दुबे, संदीप वर्मा, संजय जायसवाल, यशस्विनी सहाय एवं ललित ओझा सहित विभिन्न समाजों के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। श्री माहेश्वरी सभा, रांची की मीडिया टीम के मीडिया प्रभारी रोहित सारडा, गिरिजा शंकर पेड़ीवाल एवं रश्मि मालपानी ने यह जानकारी दी।
|
|
| 23 October 2026 |
| कोयंबटूर युवा परिषद द्वारा बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट 'लाइट्स कैमरा क्रिकेट' का भव्य आयोजन |
|
| 23 October 2026 |
| कोयंबटूर में गरबा एवं डांडिया नृत्य का भव्य आयोजन |
|
| 23 October 2026 |
| हेमंत लाहोटी,गौहाटी ने बढाया समाज का गौरव |