छापर में समाजसेवी प्रदीप सुराणा एवं बाबूलाल सारड़ा का भव्य नागरिक अभिनंदन

छापर के प्रेमदीप भवन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य एवं जिला स्तर पर भामाशाह प्रेरक पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी प्रदीप सुराणा तथा हाल ही में सूरत में 'राणा सांगाÓ की उपाधि से अलंकृत कानपुर प्रवासी बाबूलाल सारड़ा का साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवाभावी संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर दोनों विभूतियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

शिक्षाविद् रेखाराम गोदारा की अध्यक्षता एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक चैनरूप दायमा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में पूर्व पालिकाध्यक्ष महावीर खटीक, निवर्तमान पार्षद हंसराज कुलहरी तथा पूर्व पार्षद गोपाल सुधार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाजसेवा एवं जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों के सम्मान को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया गया।

समारोह में प्लास्टिक मुक्त अभियान के दीपक चांगल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य रामगोपाल सैनी, श्योपलराम गोदारा, तेरापंथ समाज के धनराज नाहटा एवं लक्ष्मीपत सुराणा, तेरापंथ महिला मंडल की शोभा डोसी, सपना बैद एवं सज्जन दुधोडिय़ा, डिजिटल पीपल गढ़ा ग्रुप के राजेंद्र गुलेरिया एवं भागीरथ कलहरी, सैन समाज के कर्मचंद नाई एवं जगदीश नाई, सैनी समाज के जितेंद्र तंवर तथा विप्र समाज के बाबू श्यामसुंदर शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रदीप सुराणा एवं बाबूलाल सारड़ा का साफा, शॉल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया।

इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने दोनों सम्मानित विभूतियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। समारोह के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग, दानशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

नागरिक अभिनंदन से अभिभूत भामाशाह प्रेरक प्रदीप सुराणा ने सम्मान के लिए सभी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से मिलने वाला सम्मान सेवाभावी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा प्रदान करता है।

समारोह में निवर्तमान पार्षद सत्यनारायण स्वामी, वीरन खान, मदनलाल गोयल, महेंद्र सोनी, ओमप्रकाश रतावा, मदनलाल डोसी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद गोपाल सुधार ने किया। समारोह में विभिन्न समाजों एवं संगठनों की सहभागिता के माध्यम से सामाजिक एकता, पारस्परिक सद्भाव तथा समाजसेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal