आईपीएस वेदिका बिहानी ने बढाया समाज का गौरव

माहेश्वरी समाज की प्रतिभाशाली बेटी एवं सुरेंद्रनगर में एएसपी के पद पर कार्यरत आईपीएस वेदिका बिहानी द्वारा एक गंभीर मामले में की गई कार्रवाई को लेकर समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 100 से अधिक युवतियों की कथित रूप से आपत्तिजनक तस्वीरें एवं वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किए जाने से जुड़े मामले में पुलिस ने जिम संचालक अमीन वकील को साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा है। मामले में आरोपों की आगे की जांच एवं विधिक कार्रवाई संबंधित पुलिस एवं न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में एएसपी वेदिका बिहानी की भूमिका की सराहना करते हुए समाजजनों ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा, साहस, सतर्कता तथा अपराध के विरुद्ध दृढ़ कार्यशैली को प्रशंसनीय बताया। 

वेदिका बिहानी श्रीगंगानगर के विधायक श्री जयदीप बिहानी के छोटे भ्राता एवं अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के संयुक्त मंत्री श्री मधुसूदन बिहानी की पुत्री हैं। वे सूरत निवासी श्री रामअवतार साबू - अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती विमला रामअवतार साबू की दोहिती हैं। 

वेदिका बिहानी की इस उपलब्धि पर माहेश् वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal