| महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर प्रो. किशनप्रसाद दरक का अभिनंदन |
|
|
नांदेड जिला माहेश्वरी सभा के पदाधिकारियों ने जिला सभा के पूर्व अध्यक्ष, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के महत्वाकांक्षी फ्लैगशिप प्रकल्प 'मिशन आईएएस-100Ó के सह-संयोजक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी प्रो. किशनप्रसाद दरक को महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा के सत्र 2026-2029 में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उनके निवास स्थान पर पहुंचकर अभिनंदन किया तथा शुभकामनाएं दीं। प्रो. दरक को महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा में 'प्रशासकीय सेवा मार्गदर्शन एवं शिक्षा सहयोग समितिÓ तथा प्रदेश स्तर पर 'मिशन आईएएस-100Ó के संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें इस वर्ष 'शिक्षा विकास कोषÓ की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इस अवसर पर जिला सचिव एडवोकेट अशोक भुतड़ा एवं सह-सचिव दीपक मुरक्या ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रो. दरक को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला अध्यक्ष सीए गोविंद मूंदड़ा ने नांदेड जिला माहेश्वरी सभा एवं समाज के समस्त संगठनों की ओर से उनका अभिनंदन किया। मूंदड़ा ने कहा कि प्रदेश स्तर पर प्रशासकीय सेवाओं के क्षेत्र में योजनाबद्ध रूप से कार्य किए जाने से समाज के प्रतिभाशाली एवं मेधावी युवाओं को शासन के विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण पदों तक पहुंचने के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 'मिशन आईएएस-100Ó के क्षेत्र में प्रो. दरक के दीर्घ अनुभव एवं मार्गदर्शन का लाभ महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा के साथ समाज के युवा वर्ग को भी मिलेगा। प्रो. किशनप्रसाद दरक ने नांदेड जिला सभा के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पिछले अनेक वर्षों से 'मिशन आईएएस-100Ó के माध्यम से देशभर में समाज के युवाओं के मार्गदर्शन और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य कर रहे हैं। महाराष्ट्र प्रदेश सभा द्वारा उन्हें सौंपे गए शिक्षा विकास कोष के दायित्व के अंतर्गत संपूर्ण प्रदेश में शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन एवं निधि एकत्रित करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के सभी 23 जिलों में प्रशासकीय सेवाओं से संबंधित आवश्यक तंत्र एवं मार्गदर्शन व्यवस्था विकसित करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे समाज के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं प्रशासकीय सेवाओं में प्रवेश के लिए सही दिशा, उचित मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को उचित अवसर प्रदान करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य रहेगा। इस अवसर पर प्रो. दरक ने बद्रीलाल सोनी ट्रस्ट, भीलवाड़ा द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति योजना की भी जानकारी दी तथा समाज के विद्यार्थियों से उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों एवं योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। नांदेड जिला माहेश्वरी सभा की ओर से प्रो. किशनप्रसाद दरक को उनके नवीन दायित्व के लिए पुन: हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। |
|
| 07 October 2026 |
| गौ संरक्षण सहित सामाजिक सरोकारों पर रांची में मंथन, विभिन्न संगठनों ने लिया जनजागरण का संकल्प |
|
| 07 October 2026 |
| आईपीएस वेदिका बिहानी ने बढाया समाज का गौरव |