बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष संजय करनाणी का हुआ स्वागत

विश्वकर्मा गेट के अंदर स्थित माहेश्वरी भवन भाग संख्या-1 में बीकानेर माहेश्वरी समाज के पदाधिकारियों, पार्षदों एवं समाजबंधुओं की उपस्थिति में बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के जिलाध्यक्ष संजय करनाणी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में समाज के गणमान्य नागरिकों, पदाधिकारियों तथा वर्तमान चयनित कार्यकारी मंडल सदस्यों (पार्षदों) ने माहेश्वरी सभा (शहर), बीकानेर की वर्तमान कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। उपस्थित सदस्यों ने सभा की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष संजय करनाणी को एक हस्ताक्षरित ज्ञापन भी सौंपा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय करनाणी ने अपने संबोधन में बीकानेर माहेश्वरी समाज के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं द्वारा किए गए स्वागत एवं अभिनंदन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने वर्तमान चयनित कार्यकारी मंडल सदस्यों और उपस्थित समाजबंधुओं द्वारा रखे गए विषयों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनकी भावनाओं को समझते हुए संबंधित विषय में उचित एवं नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

बैठक में समाज के गणमान्यजनों में महेश दम्माणी, अनिल सोनी (झूमर सा), आज्ञाराम पेड़ीवाल, विमल दम्माणी, राजकुमार टावरी, नरेन्द्र राठी, सत्यनारायण राठी, तोलाराम चाण्डक, शिव कुमार चाण्डक, अंकित बिन्नाणी, पवन राठी, भूरसीदास मूंधड़ा, राकेश बजाज, सुरेश मोहता, महेश मूंधड़ा, किशन चाण्डक, रमेश धन्नाणी, देवजी बजाज, मनोज बिहाणी, कन्हैयालाल राठी, रामरतन लखोटिया, बसन्त चाण्डक एवं विनोद झंवर सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान समाज एवं संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, संवैधानिक एवं समन्वयपूर्ण बनाए रखने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal