| जामनगर में गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी सभा की प्रथम कार्यसमिति बैठक सम्पन्न |
|
|
जामनगर। गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी सभा की प्रथम कार्यसमिति बैठक रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को जामनगर जिला माहेश्वरी सभा के आतिथ्य में अत्यंत गरिमामय, उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, सामाजिक विकास, कौशल संवर्धन, पारिवारिक संपर्क, युवा वर्ग के उत्थान एवं भविष्य की योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी सभा के पदाधिकारियों, प्रांतीय कार्यसमिति सदस्यों, प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों एवं सचिवों, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारिणी सदस्यों, प्रांतीय चुनाव अधिकारियों तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों ने प्रभावी एवं सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर जामनगर जिला माहेश्वरी सभा के पदाधिकारियों के साथ स्थानीय गणमान्य उद्योगपतियों, व्यापारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे प्रांतीय पदाधिकारियों, अतिथियों एवं समाज बंधुओं का आत्मीय एवं भावभीना स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश काबरा ने समाज एवं संगठन की भावी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने संगठन को अधिक प्रभावी एवं समाजोपयोगी बनाने के उद्देश्य से मार्गदर्शन समिति, कौशल विकास समिति तथा महेश रत्न अवार्ड समिति के गठन की घोषणा की। श्री काबरा ने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं एवं अनुभवी समाज बंधुओं की क्षमताओं का संगठन एवं नई पीढ़ी के हित में अधिकाधिक उपयोग किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने युवक-युवती परिचय समिति तथा गुजरात गौरव ग्रंथ निर्माण समिति को प्रभावी एवं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए समाज बंधुओं से योग्य एवं सक्रिय व्यक्तियों के नामों के सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने घोषणा की कि गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी सभा की आगामी कार्यसमिति बैठक बनासकांठा जिला माहेश्वरी सभा के आतिथ्य में आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान गुजरात प्रदेश की विभिन्न जिला सभाओं के अध्यक्षों एवं सचिवों ने अपने-अपने जिलों में संचालित सामाजिक, संगठनात्मक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने वर्तमान कार्यक्रमों के साथ आगामी योजनाओं और समाज के विभिन्न वर्गों तक संगठन की पहुंच बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से भी सदन को अवगत कराया। प्रांत महिला संगठन सचिव ने भी महिला संगठन द्वारा संचालित गतिविधियों, सामाजिक सहभागिता एवं आगामी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रांतीय सभा ने जिला एवं स्थानीय स्तर पर कार्यरत कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने तथा समाज के प्रत्येक परिवार से प्रत्यक्ष एवं निरंतर संपर्क स्थापित करने की दिशा में विशेष प्रयास करने का निर्णय लिया। प्रांतीय पदाधिकारियों ने इस अभियान के लिए सभी जिला सभाओं को हर संभव सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का आश्वासन दिया।
बैठक की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि गुजरात के माहेश्वरी समाज के परिवारों से संबंधित सामाजिक-आर्थिक आंकड़ों के संकलन के रूप में सामने आई। संगठन मंत्री श्री राजेंद पेड़ीवाल ने बताया कि गुजरात माहेश्वरी माहेश्वरी सभा के अंतर्गत 20,001 (बीस हजार एक) परिवारों का सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर एबीएमएम संपर्क ऐप पर दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण एवं व्यापक कार्य को पूरा करने में सहयोग देने वाले प्रदेश की सभी जिला सभाओं, स्थानीय संगठनों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया तथा सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज के परिवारों से संबंधित व्यवस्थित एवं प्रमाणिक सामाजिक-आर्थिक आंकड़े उपलब्ध होने से भविष्य में समाजोपयोगी योजनाएं बनाने, जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने तथा शिक्षा, रोजगार एवं अन्य क्षेत्रों में योजनाबद्ध कार्य करने में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होगी। बैठक में प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री यशवंत बचानी ने नए सत्र की शुल्क संरचना की जानकारी सदन के समक्ष रखी। साथ ही उन्होंने सभा के वित्तीय लेखा-जोखे एवं अन्य आर्थिक विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए सदन को संगठन की वित्तीय स्थिति से अवगत कराया। संपूर्ण कार्यसमिति बैठक का संचालन प्रांतीय मंत्री श्री पवन बजाज ने अत्यंत कुशलता, अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया। बैठक के विभिन्न विषयों एवं प्रस्तावों को क्रमबद्ध रूप से सदन के समक्ष रखा गया तथा समाज के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यसमिति सदस्यों ने समाज में आपसी संवाद बढ़ाने, संगठन को अधिक मजबूत बनाने, नई पीढ़ी को सामाजिक गतिविधियों से जोडऩे तथा प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावशाली बनाने को लेकर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समापन सत्र में प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश डुढानी एवं श्री बालकिशन साबू, जामनगर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री राकेश मूंदड़ा, सचिव श्री मनोज हुरकट तथा उनकी पूरी टीम ने बैठक में पधारे सभी प्रांतीय पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों, जिला प्रतिनिधियों, अतिथियों एवं समाज बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से जामनगर पहुंचे सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जामनगर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा की गई उत्कृष्ट आवास, भोजन, स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। अतिथियों ने आयोजन की सुव्यवस्था, आत्मीय आतिथ्य एवं जामनगर समाज के कार्यकर्ताओं की समर्पित सेवा भावना को सराहा। बैठक ने गुजरात माहेश्वरी समाज में संगठनात्मक मजबूती, पारिवारिक संपर्क, सामाजिक-आर्थिक विकास, युवा प्रतिभाओं के मार्गदर्शन एवं समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में नए संकल्प के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
|
|
| 06 October 2026 |
| बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष संजय करनाणी का हुआ स्वागत |