अखिल भारतीय सोनी भाईपा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सेवलिया माता मंदिर में बैठक सम्पन्न

ओसियां। सेवलिया माताजी मंदिर समिति, ओसियां एवं सोनी भाईपा ओसियां-जोधपुर की संयुक्त बैठक रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को सेवलिया माता मंदिर परिसर में कार्यवाहक अध्यक्ष मुकनचंद सोनी की अध्यक्षता एवं संरक्षक देवकिशनजी सोनी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। समिति सचिव जे. पी. सोनी ने बताया कि बैठक में आगामी 22 एवं 23 जनवरी 2027 को आयोजित होने वाले अखिल भारतीय सोनी भाईपा सम्मेलन को भव्य, सफल एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सम्मेलन की रूपरेखा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

बैठक के प्रारंभ में आगामी सम्मेलन के आधिकारिक बैनर का विमोचन किया गया। इसके पश्चात सम्मेलन की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में विचार-विमर्श करते हुए ओमप्रकाश सोनी 'श्रीरामÓ, जोधपुर को सर्वसम्मति से स्वागताध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। बैठक में जोधपुर भाईपा की ओर से ओमप्रकाश सोनी (श्रीराम), मुरलीधर सोनी, सेवाराम सोनी, रामनारायण सोनी, सत्यनारायण सोनी, राधाकिशन सोनी, दिनेश सोनी, श्रीप्रकाश सोनी तथा दिलीप सोनी (श्रीराम) उपस्थित रहे।

इसी प्रकार ओसियां भाईपा की ओर से समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल सोनी, सचिव जे. पी. सोनी, सह सचिव अनिल सोनी, कोषाध्यक्ष पुखराज सोनी, व्यवस्थापक पवन सोनी, व्यापार मंडल ओसियां के संरक्षक दिलीप सोनी तथा समिति के ट्रस्टी रामस्वरूप सोनी, तुलसीराम सोनी, रानूलाल सोनी, हरिप्रकाश सोनी, विजयकिशन सोनी, मांगीलाल सोनी एवं नारायण सोनी सहित समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में सभी सदस्यों ने आगामी अखिल भारतीय सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए आपसी समन्वय, सहयोग तथा व्यापक स्तर पर तैयारियां करने का संकल्प व्यक्त किया। आयोजकों ने विश्वास जताया कि समाजबंधुओं की सक्रिय सहभागिता से 22 एवं 23 जनवरी 2027 को होने वाला यह सम्मेलन सामाजिक एकता, संगठन और आपसी भाईचारे को और अधिक मजबूत करने वाला सिद्ध होगा।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal