| जलगांव शहर माहेश्वरी युवा संगठन का जिला स्तरीय खेल महोत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न |
|
|
जलगांव शहर माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वावधान में तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल महोत्सव-2026 का आयोजन 2, 3 एवं 4 अक्टूबर को व. वा. वाचनालय, जलगांव में उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। खेल महोत्सव का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों एवं समाज के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में माहेश्वरी समाज के खिलाडिय़ों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उद्घाटन अवसर पर जलगांव शहर माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष अक्षय लढ्ढा, सचिव सुरज सोमाणी, खेलकूद मंत्री मयूर धुप्पड़, प्रमुख अतिथि आयुष मणियार, पियुष मणियार, राधेश्याम कोगटा, मनीष झंवर एवं अंजनी कुमार मूंदड़ा सहित जिलाध्यक्ष तेजस देपुरा, जिला महिला अध्यक्ष उषा कासट, शहराध्यक्ष गिरीश झंवर, शहर महिला अध्यक्ष अरुणा मंत्री, जिला सचिव अरुण लाहोटी, जिला महिला सचिव चंचल तापडिय़ा, शहर सचिव हर्षल जाखेटे तथा शहर महिला सचिव रानी लाहोटी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जिला स्तरीय खेल महोत्सव में माहेश्वरी समाज के कुल 130 खिलाडिय़ों ने सहभागिता दर्ज कराई। आयोजन के दौरान टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज एवं पिकलबॉल सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खिलाडिय़ों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विभिन्न आयु वर्गों के खिलाडिय़ों की सहभागिता से महोत्सव में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि खेल महोत्सव का उद्देश्य समाज की खेल प्रतिभाओं को उपयुक्त मंच उपलब्ध कराना तथा युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना है। इसके साथ ही खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं आपसी समन्वय की भावना विकसित करना भी आयोजन का प्रमुख उद्देश्य रहा। महोत्सव के सफल आयोजन में परियोजना प्रमुख पारस झंवर एवं रुचिता भूतड़ा, सह-परियोजना प्रमुख संतोष झंवर एवं युक्ता लखोटिया तथा अनिमेष मूंदड़ा एवं हर्षल लढ्ढा सहित माहेश्वरी युवा संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विशेष परिश्रम किया। आयोजकों के समन्वित प्रयासों से तीन दिवसीय खेल महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। |