पुसद के सात वर्षीय देवांश भंडारी ने हासिल की अंतरराष्ट्रीय FIDE चेस रेटिंग

पुसद (यवतमाल, महाराष्ट्र)। पुसद के प्रतिभाशाली बाल शतरंज खिलाड़ी देवांश श्वेता विशाल भंडारी ने मात्र 7 वर्ष की आयु में इंटरनेशनल FIDE चेस रेटिंग (रैपिड फॉर्मेट) अर्जित कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। देवांश यह उपलब्धि हासिल करने वाले यवतमाल जिले के सबसे कम आयु के शतरंज खिलाडिय़ों में शामिल हैं। साथ ही, विदर्भ क्षेत्र में FIDE रेटिंग प्राप्त करने वाले सबसे कम आयु के माहेश्वरी शतरंज खिलाडिय़ों में उनका नाम दर्ज हुआ है।

देवांश की इस उपलब्धि से परिवार एवं माहेश्वरी समाज में हर्ष का माहौल है। शतरंज के प्रति उनकी रुचि और कम उम्र में हासिल की गई यह उपलब्धि उनके उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं को दर्शाती है।

देवांश के बड़े भाई मेधांश भंडारी भी शतरंज के रेटेड खिलाड़ी हैं। दोनों भाइयों ने शतरंज के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से परिवार का नाम रोशन किया है। देवांश एवं मेधांश, विशाल ड्रेसेस के संचालक श्री विजय रामेश्वर भंडारी के पौत्र हैं। देवांश की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal