| अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब अहमदाबाद का सिंगापुर-मलेशिया-थाईलैंड विदेश प्रवास संपन्न |
|
|
अहमदाबाद। अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब अहमदाबाद द्वारा आयोजित सिंगापुर, मलेशिया एवं थाईलैंड का अंतर्राष्ट्रीय विदेश प्रवास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रितु मुकेश कोठारी ने यात्रा की जानकारी देते हुए इसे अब तक के सर्वश्रेष्ठ एवं यादगार विदेश प्रवासों में से एक बताया। इस विदेश यात्रा में क्लब के करीब 100 सदस्यों ने दो समूहों में भाग लिया। प्रवास के दौरान सदस्यों ने सिंगापुर, मलेशिया एवं थाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया तथा वहां की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय जीवनशैली को करीब से अनुभव किया। यात्रा के दौरान बोट क्रूज सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया गया। साथ ही, तीनों देशों के स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेकर सदस्यों ने यात्रा के अनुभव को और भी विशेष बनाया।
क्लब के सदस्यों के लिए यह प्रवास पर्यटन के साथ-साथ आपसी स्नेह, मेल-जोल एवं पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का भी अवसर बना। सामूहिक रूप से किए गए भ्रमण और विभिन्न गतिविधियों ने यात्रा को आनंदमय एवं स्मरणीय बना दिया। इस सफल आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब अहमदाबाद की अध्यक्ष श्रीमती रितु मुकेश कोठारी, मंत्री श्रीमती शारदा सुरेश नुवाल एवं श्रीमती रेणु कमलेश ईनानी का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन एवं समन्वय से विदेश प्रवास सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
|