प्रदीप डेजी नजीबाबाद को व्यापारिक सम्मेलन में सम्मान, काव्यात्मक संबोधन की हुई सराहना

नजीबाबाद। संगम बैंकट हॉल में व्यापारी सुरक्षा फोरम के तत्वावधान में आयोजित व्यापारिक सम्मेलन में नजीबाबाद डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (एनडीए) के अध्यक्ष प्रदीप डेजी एवं एसोसिएशन के व्यापारिक सदस्यों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि व्यापारी सुरक्षा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक गोयल ने अपने करकमलों से प्रदीप डेजी एवं अन्य व्यापारिक सदस्यों को सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर एनडीए अध्यक्ष प्रदीप डेजी ने अपने काव्यात्मक संबोधन के माध्यम से व्यापारियों की एकता, संगठन की भूमिका और व्यापारिक हितों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उनके संबोधन को उपस्थित व्यापारियों एवं अतिथियों ने खूब सराहा। संबोधन के दौरान तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा माल्यार्पण कर उनकी प्रतिभा का सम्मान किया गया।

प्रदीप डेजी ने इस अवसर को एनडीए परिवार के लिए विशेष और यादगार बताते हुए कहा कि संगठन के सभी सदस्यों की सहभागिता और एकजुटता ही उसकी वास्तविक शक्ति है। उन्होंने सम्मेलन के दौरान एनडीए परिवार की सक्रिय भूमिका से जुड़े यादगार पलों को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन व्यापारियों को एक-दूसरे से जुडऩे, अपने अनुभव साझा करने तथा व्यापारिक हितों के लिए मिलकर कार्य करने का अवसर प्रदान करते हैं।

सम्मेलन में मिले सम्मान और काव्यात्मक संबोधन को मिली सराहना से एनडीए परिवार के सदस्यों में भी उत्साह देखा गया। आयोजन से जुड़े इन विशेष पलों को प्रदीप डेजी ने अपने साथियों के साथ साझा किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal