जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुंबई। मॉर्निंग ग्रुप के सदस्य एवं एडवांस वास्तु कंसलटेंट श्री जगदीश मर्दा तथा उद्योगपति श्री देवकीनंदन पेड़ीवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम गार्डन, हरिओम नगर, मुलुंड पूर्व, मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में मारवाड़ी महासभा, ठाणे जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश राठी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण जैसी सार्थक पहल की उपस्थितजनों ने सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी कदम बताया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal