प्रशासनिक सेवा मार्गदर्शन एवं शिक्षा सहयोग समिति के संयोजक बने श्री किशनप्रसाद दरक

नांदेड। महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा द्वारा माहेश्वरी शिक्षण विकास संस्था, नांदेड के सेक्रेटरी श्री किशनप्रसाद दरक को प्रशासनिक सेवा मार्गदर्शन एवं शिक्षा सहयोग समिति का संयोजक नियुक्त किए जाने पर संस्था की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री गोपाललाल लोया, उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश इंदानी, कोषाध्यक्ष श्री रमेश डागा, संचालक श्री सुरेश भराडिय़ा, एड. श्री अशोक भूतड़ा (जिला मंत्री, नांदेड जिला माहेश्वरी सभा), एड. श्री आनंद बंग एवं श्री परमानन्द तोषनीवाल ने उनके निवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने पिछले 10 वर्षों से प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी एवं शिक्षा के क्षेत्र में श्री दरक द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों और मार्गदर्शन की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री दरक के अनुभव एवं सक्रिय प्रयासों से समाज के विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं एवं शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा और बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal