पितृ पक्ष में माहेश्वरी महिला संगठनों ने किया अन्नदान

पूर्वी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन एवं माहेश्वरी महिला संगठन, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में पितृ पक्ष के अवसर पर अन्नदान सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन की बहनों ने सभी के सहयोग से 29 सितंबर को अपना घर आश्रम पहुंचकर खाद्य सामग्री का वितरण किया और सेवा कार्य में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस अवसर पर संगठन की बहनों ने सेवा भावना के साथ आश्रम में जरूरतमंदों के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। पितृ पक्ष में अन्नदान को पुण्यदायी सेवा मानते हुए संगठन द्वारा इस कार्य को श्रद्धा एवं समर्पण के साथ संपन्न किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रेखा सोमानी एवं माहेश्वरी महिला संगठन, वाराणसी की अध्यक्ष अलका बाहेती ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाली सभी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने सेवा कार्य में उत्साहपूर्वक शामिल होने तथा सहयोग प्रदान करने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal