सेवलिया माताजी मंदिर का पाटोत्सव 22 जनवरी को, दो दिवसीय अखिल भारतीय सोनी भाईपा सम्मेलन भी होगा

ओसियां। श्री सेवलिया माताजी मंदिर समिति, ओसियां की बैठक 24 सितंबर 2026 को रामविलास सोनी, संभाजीनगर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मंदिर के आगामी पाटोत्सव एवं अन्य धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

समिति के सचिव जे.पी. सोनी ने बताया कि बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि सेवलिया माताजी मंदिर का पाटोत्सव पौष सुदी पूर्णिमा, शुक्रवार 22 जनवरी 2027 को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। पाटोत्सव के अवसर पर 22 एवं 23 जनवरी 2027 को दो दिवसीय अखिल भारतीय सोनी भाईपा सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

सम्मेलन में देशभर से सोनी समाज के बंधुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। कार्यक्रम के माध्यम से समाजबंधुओं को एक-दूसरे से जुडऩे, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा आपसी सहयोग एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का अवसर मिलेगा।

मंदिर समिति ने सभी ट्रस्टियों एवं सोनी भाईपा समाजबंधुओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता एवं यथासंभव सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया है।

समिति की ओर से सभी समाजबंधुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर पाटोत्सव एवं अखिल भारतीय सोनी भाईपा सम्मेलन को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

— निवेदक —

श्री सेवलिया माताजी मंदिर समिति, ओसियां एवं अखिल भारतीय सोनी परिवार

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal