राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार काल्या का चित्तौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी युवा संगठन ने किया स्वागत-अभिनंदन

चित्तौडग़ढ़। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के 31वें सत्र के निर्वाचन में राष्ट्रीय महामंत्री पद पर विजय प्राप्त करने पर समाजसेवी एवं नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार काल्या का चित्तौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

चित्तौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष मंगल भराडिय़ा ने बताया कि महासभा के 31वें सत्र के निर्वाचन में राजकुमार काल्या ने राष्ट्रीय महामंत्री पद पर विजय हासिल की। इस अवसर पर जिला माहेश्वरी युवा संगठन सहित समाजजनों ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

स्वागत समारोह के दौरान समाजजनों की ओर से सांवरिया सेठ जी की प्रतिमा भेंट कर राजकुमार काल्या का सम्मान किया गया। इसके साथ ही शॉल ओढ़ाकर, माला एवं उपरणा पहनाकर तथा मुंह मीठा करवाकर उनका अभिनंदन किया गया।

समारोह में राष्ट्रीय कार्यकारी मंडल सदस्य लोकेश समदानी, चित्तौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी युवा संगठन के उपाध्यक्ष भानु झंवर, राष्ट्रीय कार्यकारी मंडल सदस्य निर्मला गगरानी, लविश मूंदड़ा, प्रदेश कार्यकारी मंडल सदस्य चंचल मंत्री, कार्यकारी मंडल सदस्य अनुनय काबरा, शिव कास्ट एवं मनोज तोषनीवाल सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर समाजजनों ने राजकुमार काल्या को राष्ट्रीय महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल और समाजहित में प्रभावी कार्यों की मंगलकामना की।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal