श्री महेश नवयुवक मंडल इचलकरंजी के अक्टूबर संकल्प 'समय का सम्मान' का विमोचन

श्री महेश नवयुवक मंडल, इचलकरंजी द्वारा वर्ष 2026 में संचालित 'संकल्प यात्रा' अभियान के अंतर्गत अक्टूबर माह के संकल्प 'समय का सम्मान' का विमोचन श्री महेश सेवा समिति की वार्षिक सर्वसाधारण सभा के अवसर पर उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। संकल्प पत्र का विमोचन कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष श्री नितिन धूत, महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा सचिव श्री विनित तोष्णीवाल, इचलकरंजी तहसील माहेश्वरी सभा अध्यक्ष श्री दयानंदजी बाहेती, श्री महेश सेवा समिति अध्यक्ष श्री द्वारकाधीश सारड़ा, न्यासी प्रमुख श्री वेणुगोपाल मूंदड़ा, सचिव श्री लक्ष्मीकांत बांगड़, उपाध्यक्ष श्री भंवरलाल लोया एवं कोषाध्यक्ष श्री श्रीकांत बांगड़ के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर श्री महेश सेवा समिति एवं श्री महेश नवयुवक मंडल के पदाधिकारी तथा कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

अक्टूबर माह के 'समय का सम्मान' संकल्प के माध्यम से समाजजनों से अपने साथ-साथ दूसरों के समय को भी महत्व देने का आह्वान किया गया। संकल्प का संदेश है—

'अपने और दूसरों के समय का सम्मान करेंगे।

समय देने से पहले 2 सेकंड सोचेंगे,

और दिया हुआ Commitment समय पर निभाएँगे।'

इस अवसर पर श्री महेश नवयुवक मंडल के सचिव श्री अक्षय अजय जाखोटिया ने संकल्प के उद्देश्य एवं भावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय का सम्मान केवल समय पर पहुंचने तक सीमित नहीं है। किसी व्यक्ति को दिया गया समय और किया गया Commitment भी निर्धारित समय पर पूरा करना उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी को समय देने से पहले केवल '2 सेकंड सोचने' की आदत व्यक्ति के व्यक्तिगत, पारिवारिक, व्यावसायिक एवं सामाजिक जीवन में समय के प्रति जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना विकसित कर सकती है।

श्री महेश नवयुवक मंडल ने समस्त समाजजनों से अक्टूबर माह के इस संकल्प को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा परिवार, व्यवसाय एवं सामाजिक जीवन में समय के सम्मान की संस्कृति को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

'2 सेकंड सोचें — समय दें — समय पर निभाएँ।'

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal