पुणा गांव माहेश्वरी सभा की वार्षिक साधारण सभा का भव्य आयोजन

सूरत, 27 सितंबर। पुणा गांव माहेश्वरी सभा की वार्षिक साधारण सभा का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 70 सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। समारोह का शुभारंभ भगवान महेश की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

कार्यक्रम में गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी सभा के सचिव पवन बजाज, सूरत जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष अतिन बाहेती सहित भगवती गग्गड़, मुरली लाहोटी, टीकम असावा, महेश खटोड़, नारायण पेड़ीवाल, अशोक बाल्दी, बालकिशन असावा, मेघराज सोनी, पवन लखानी, भगवानदास राठी, मनोहर भूतड़ा, श्यामसुंदर मूंदड़ा, सुनील सोनी, श्यामसुंदर तापडिय़ा, अभिषेक चाण्डक, अशोक राठी सहित पुणा गांव माहेश्वरी सभा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सभा के अध्यक्ष दीपक डागा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत एवं सत्कार किया। इसके पश्चात सभा के सचिव महेश पुंगलिया ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने वर्षभर में आयोजित विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों तथा सभा द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आगामी कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की गई।

कोषाध्यक्ष प्रकाश राठी ने सभा के आय-व्यय एवं वित्तीय लेखाजोखे का विस्तृत विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान सदस्यों ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। सभा में समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग तथा सामाजिक दायित्वों को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान आत्मीयता एवं सौहार्द का वातावरण बना रहा। सभा के समापन के पश्चात सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने साथ बैठकर भोजन-प्रसादी ग्रहण की। मंच संचालन सुरेश बजाज ने अपने जोशीले एवं प्रभावी अंदाज में किया। अंत में राजेश झंवर एवं भगवानदास राठी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता में सभी के सहयोग की सराहना की। इस प्रकार पुणा गांव माहेश्वरी सभा की वार्षिक साधारण सभा सामाजिक एकजुटता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal