गणपति विसर्जन पर माहेश्वरी नवयुवक मंडल सूरत ने की शीतल जल, चाय व शरबत सेवा

सेवा, त्याग एवं सदाचार के सिद्धांतों पर आधारित सूरत माहेश्वरी समाज की सबसे पुरानी संस्था माहेश्वरी नवयुवक मंडल की ओर से गणपति विसर्जन के अवसर पर गणेश भक्तों के लिए शीतल जल, चाय एवं शरबत सेवा का आयोजन किया गया। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 सितंबर 2026 को गणपति बप्पा की विदाई के अवसर पर रिंग रोड स्थित पुराने आरटीओ के सामने, गांधी कॉलेज बस स्टैंड पर पूरे दिन सेवा शिविर लगाया गया। गणपति विसर्जन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को शीतल जल, चाय एवं शरबत वितरित कर मंडल के सदस्यों ने सेवा एवं सामाजिक सरोकार का परिचय दिया।

सेवा कार्य में गुजरात प्रान्त के सचिव पवन बजाज, सूरत जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष अतीन बाहेती, सचिव भगवतीप्रसाद गग्गड़, माहेश्वरी नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष विनोद बियानी, हनुमान लोहिया, योगेश भांगडिय़ा, विजय धूत, नारायण पेड़ीवाल एवं पवन चांडक सहित जिले के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष हरिप्रकाश पेड़ीवाल, अध्यक्ष विष्णुप्रसाद राठी, उपाध्यक्ष गौरीशंकर राठी, सचिव मालचंद चांडक, कोषाध्यक्ष दिनेश चांडक सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं आमंत्रित सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सूरत की अन्य सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी सराहनीय रही।

माहेश्वरी नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित इस सेवा कार्य को उपस्थित सदस्यों एवं समाजबंधुओं का उत्साहपूर्ण सहयोग मिला। आयोजन के माध्यम से गणपति विसर्जन में शामिल श्रद्धालुओं को आवश्यक पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के साथ सेवा भावना का संदेश भी दिया गया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal