सूरत में गणपति विसर्जन पर जलसेवा

अड़ाजन घोड़दोड़ रोड माहेश्वरी सभा एवं श्री राम भक्त मंडल, सूरत के संयुक्त तत्वावधान में गणपति विसर्जन के अवसर पर गणेश भक्तों के लिए पानी की परब का आयोजन किया गया। सरदार कॉम्प्लेक्स, गुजरात गैस सर्कल, अड़ाजन में आयोजित इस सेवा कार्य के दौरान बड़ी संख्या में गणेश भक्तों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया।

अड़ाजन घोड़दोड़ रोड माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री सुनील माहेश्वरी ने बताया कि इस अवसर पर लगभग 8,000 पानी की बोतलों का वितरण गणेश भक्तों के बीच किया गया। उन्होंने बताया कि सभा द्वारा पिछले 27 वर्षों से गणपति विसर्जन के अवसर पर निरंतर इसी प्रकार जलसेवा की जा रही है। सेवा की यह निरंतरता सामाजिक सरोकार और जनसेवा के प्रति सभा की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कार्यक्रम में गुजरात प्रांत के सचिव श्री पवन बजाज, सूरत जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री अतीन बाहेती, कोषाध्यक्ष श्री रामसहाय सोनी, प्रचार-प्रसार मंत्री श्री महेश खटोड, संयुक्त मंत्री श्री पवन चांडक (नीलकंठ संभाग), संयुक्त मंत्री श्री कृष्ण कुमार तापडिय़ा (महादेव संभाग) तथा अड़ाजन घोड़दोड़ रोड माहेश्वरी सभा के सचिव श्री प्रवेश मोहता सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सेवा कार्य में श्री नारायण पेड़ीवाल, श्री बल्लू बाहेती, श्री योगेश भांगदिया, श्री ओमप्रकाश देवपुरा, श्री सुशील फोफलिया, श्री ओमप्रकाश बिड़ला, श्री राधाकिशन मूंदड़ा, श्री घनश्याम सोनी, श्री कमल बजाज सहित अनेक सेवाभावी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। सभी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए गणेश भक्तों को पानी उपलब्ध कराया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal