जयपुर में मोदानी परिवार समागम 2026 का आयोजन

20 सितंबर 2026 को जयपुर में मोदानी परिवार समागम 2026 का आयोजन उत्साह एवं पारिवारिक आत्मीयता के साथ किया गया। इस समागम में जयपुर में निवासरत नरेना, बगरू, बांदीकुंई, रूपनगढ़ एवं जयपुर के विभिन्न मोदानी परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में लगभग 150 परिवारजनों की सहभागिता रही। समागम के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं हाऊजी का आयोजन किया गया, जिसमें परिवारजनों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर परिवार के 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मोदानी वंशावली (वंश वृक्ष) रहा। नूपुर मोदानी ने विभिन्न परिवारों से आवश्यक जानकारी संकलित कर मोदानी परिवार की वंशावली तैयार की, जिसमें 15 पीढिय़ों के नामों का संकलन किया गया है। इसे परिवार की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना गया। आगामी समय में इस वंशावली से पूरे भारतवर्ष एवं विदेशों में निवासरत सभी मोदानी परिवारों को जोडऩे का प्रयास किया जाएगा।

समागम ने परिवार के सदस्यों को एक-दूसरे से मिलने और पारिवारिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान किया। अनेक परिवारजन पहली बार एक-दूसरे से मिले, लेकिन आयोजन के दौरान सभी के बीच आत्मीयता एवं अपनत्व का ऐसा वातावरण रहा कि कहीं भी पहली मुलाकात का अहसास नहीं हुआ। सभी परिवारजनों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मी नारायण मोदानी, अनुराग मोदानी (नरेना), रामबाबू एवं अमित मोदानी (बांदीकुई), नूपुर मोदानी (पत्नी अमित मोदानी), दिनेशजी एवं सुनील मोदानी (बगरू) सहित अन्य परिवारजनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में मोदानी परिवार के देश-विदेश में निवासरत सभी परिवारों को इस पारिवारिक जुड़ाव से जोडऩे की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal