| छत्रपति संभाजीनगर जिला माहेश्वरी युवा संगठन का अभिनव उपक्रम : विभिन्न मंदिरों में भक्ति के साथ संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश |
|
|
आधुनिक जीवनशैली की भागदौड़ के बीच युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कार और अध्यात्म से जोडऩे के उद्देश्य से छत्रपति संभाजीनगर जिला माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा शुरू किया गया 'भजन जॅमिंग' उपक्रम समाज में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हर शुक्रवार रात 9 से 10 बजे तक शहर के अलग-अलग मंदिरों में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में युवा, महिलाएं और परिवार बड़ी संख्या में सहभागी बन रहे हैं। 'भजन जॅमिंग' के अंतर्गत समाजबंधु एकत्रित होकर सामूहिक भजन, भक्तिगीत, नामस्मरण एवं भक्ति का आनंद लेते हैं। प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग मंदिर का चयन किए जाने से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले समाजबंधुओं से संपर्क बढ़ रहा है। इसके साथ ही नए सदस्य और बड़ी संख्या में युवा भी इस पहल से जुड़ रहे हैं। अब तक 15 भजन जॅमिंग सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। प्रत्येक सत्र में 300 से अधिक समाजबंधुओं की सहभागिता इस उपक्रम के प्रति समाज के उत्साह को दर्शाती है। भक्ति के माध्यम से जहां नई पीढ़ी मंदिर और सनातन संस्कारों से जुड़ रही है, वहीं परिवारों के बीच आपसी संवाद, सामाजिक संपर्क और एकता को भी बढ़ावा मिल रहा है। संगठन का मानना है कि मंदिर से जुडऩा संस्कारों से जुडऩा है और संस्कारों से जुडऩा समाज को मजबूत बनाना है। इसी विचार के साथ भजन जॅमिंग को केवल धार्मिक आयोजन न रखकर सामाजिक एवं पारिवारिक जुड़ाव का माध्यम बनाया गया है। संगठन के अध्यक्ष वैभव देवीलाल मंडोरा ने कहा कि ऐसे सकारात्मक एवं संस्कारक्षम उपक्रम का नेतृत्व करना उनके लिए गर्व और आनंद का विषय है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और समृद्ध परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। भजन जॅमिंग के माध्यम से युवा पीढ़ी को मंदिर, संस्कृति और समाज से जोडऩे का यह एक प्रयास है। समाजबंधुओं से मिल रहे प्रतिसाद को देखते हुए संगठन ने आने वाले समय में अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं और परिवारों को इस उपक्रम से जोडऩे का संकल्प लिया है। इस उपक्रम के प्रकल्प प्रमुख तेजस बाहेती, सुदर्शन जाजू, सीए रामकुमार राठी, जय तोष्णीवाल, पुरुषोत्तम मंत्री एवं प्रणव लाहोटी हैं। संगठन के अध्यक्ष वैभव मंडोरा एवं सचिव श्रीनिवास लखोटिया के नियोजन, मार्गदर्शन और नेतृत्व में 'भजन जॅमिंग' का यह कारवां निरंतर आगे बढ़ रहा है।
|
|
| 16 September 2026 |
| नेपाल त्रासदी - भूलेगी नहीं सदी : सौ संगीता लाहोटी, पुणे |