माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट बेंगलुरू की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट बेंगलुरू की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन माहेश्वरी भवन में किया गया। भगवान महेश के पूजन के उपरांत सभा की कार्यवाही प्रारंभ हुई। ट्रस्ट के चेयरमैन गोपाल दास ईनानी ने उपस्थित न्यासियों का स्वागत किया।

प्रबंध न्यासी भगवान दास बल्दवा ने माहेश्वरी भवन एवं माहेश्वरी कन्या छात्रावास में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी सदन के समक्ष प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष गोवर्धन सोनी ने ट्रस्ट का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिस पर सदन में चर्चा की गई।

चुनाव अधिकारी महेश बजाज ने नव निर्वाचित बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की जानकारी सदन को दी। साधारण सभा के उपरांत बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की संयुक्त बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

बैठक में गोपाल दास ईनानी को चेयरमैन, निर्मल कुमार तापडिय़ा को प्रबंध न्यासी तथा गोवर्धन सोनी को कोषाध्यक्ष चुना गया। बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में रामगोपाल मूंदड़ा, नंद किशोर राठी, बसंत सारडा, अजित बिहानी, श्रीकिशन राठी, लक्ष्मीकांत राठी, भरत जाजू, नवल किशोर मालू, रामेश्वर भुतड़ा, जगदीश भुतड़ा एवं अरविंद प्रकाश मालपानी शामिल हैं।

निवर्तमान चेयरमैन मोहनलाल माहेश्वरी व पदेन सदस्य के रूप में माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष भगवान दास लाहोटी ट्रस्ट बोर्ड में रहेंगे। माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट द्वारा माहेश्वरी भवन एवं माहेश्वरी कन्या छात्रावास का संचालन किया जाता है। ट्रस्ट समाजहित एवं छात्राओं के लिए विभिन्न सेवाभावी गतिविधियों का संचालन करता है।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal