| चुनना आसान नहीं… - मधु भूतड़ा ‘अक्षरा’ |
|
|
चुनना आसान नहीं मंथन करना पड़ता है विकास का मुद्दा है यह समझकर बटन दबाना पड़ता है। अच्छे कार्यकर्ता से ही विकास की परिभाषा बनती है देश की जनता इसी उम्मीद में अपना पार्षद चुनती है। जयपुर में नगर निगम चुनाव का मौसम आया है चहुँ ओर विकास की दुंदुभी बजाया है हर पार्टी ने अपना शोर मचाया है “पार्षद हमारा चुनो” यही गुहार लगाया है। वादों की सूची बहुत लंबी है आश्वासनों की गठरी भारी है नई सड़क का सपना है तो कहीं पुराने गड्ढों से जूझ रही बीमारी है स्वच्छ भारत का इरादा इरादा कर लिया हमने… पर सवाल वही का वही खड़ा है जो आएगा, उसका कद क्या विकास के लिए सचमुच बड़ा है? क्या कमल क्या हाथ क्या हाथी, चुनाव में सबकी अपनी बाती कोई परिवर्तन का नारा लगाता है कोई विकास का गीत सुनाता है कोई जनता को विश्वास दिलाता है इस बार शहर की तस्वीर बदल जाएगी हर वार्ड में खुशहाली की बयार चल जाएगी। पर जनता अब भी सोचने को मजबूर है क्या नई सड़क सच में बनेगी या पुराने गड्ढे भरेंगे? विकास सचमुच दूर है या भरपूर है! हर चुनाव में नई परिभाषा आती है पर बरसात आते ही पुरानी कहानियाँ दोहराती है हजारों बार इसी पानी ने प्रश्नचिह्न लगाया है बार-बार सोचने को मजबूर जनता क्या शहर में सचमुच विकास आया है! चुनाव आते ही गलियाँ याद आती हैं हर घर तक प्रत्याशी की दस्तक हो जाती है हाथ जुड़ते हैं, वादे होते हैं, “आपका अपना” कहकर संबोधन होता है गले लगाते हैं, प्यार जताते हैं, आभार बताते हैं, सोशल मीडिया पर वीडियो दिखाते हैं। फिर चुनाव बीतता है मौसम बदलता है और जनता वही रहती है अपने सवालों के साथ अपनी समस्याओं के साथ। न नारों से सड़क बनती है न वादों से कचरा उठता है विकास तब दिखाई देता है जब सच्चा कार्यकर्ता समस्याओं के लिए अड़ा होता है चुनाव के बाद भी मजबूती से जनता की सेवा के लिएखड़ा होता है। चुनाव केवल नेता या पार्षद चुनने का अवसर नहीं अपने शहर की दिशा तय करने का अधिकार है। जयपुर को अब केवल वादों का नहीं, वास्तविक विकास का इंतजार है। अपने वार्ड में सही कार्यकर्ता चुनिए, अपने मत का उचित प्रयोग कीजिए। माना यह बटन छोटा है, पर फैसला बहुत बड़ा है।
मधु भूतड़ा ‘अक्षरा’
गुलाबी नगरी जयपुर से (संपादिका, लेखिका, कवयित्री) #ekpehal #EkPehalByMadhuBhutra मोबाइल - 9828153965 |
|
| 11 September 2026 |
| चुनना आसान नहीं… - मधु भूतड़ा ‘अक्षरा’ |
|
| 11 September 2026 |
| पंचांग और राशिफल |