सुनील लाहोटी बने व्यापार संघ ओसियां के निर्विरोध सचिव

व्यापार संघ ओसियां की साधारण सभा का आयोजन रविवार, 6 सितंबर को ओसियां कस्बे स्थित माहेश्वरी बागेची में किया गया। बैठक में कस्बे के बड़ी संख्या में व्यापारीबंधु उपस्थित रहे। बैठक के दौरान व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से सुनील लाहोटी को सम्पूर्ण व्यापार संघ ओसियां का निर्विरोध सचिव चुना गया।

सुनील लाहोटी के निर्विरोध सचिव निर्वाचित होने पर उपस्थित व्यापारीबंधुओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा व्यापार संघ को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में उपस्थित सभी व्यापारीबंधुओं ने नई कार्यकारिणी के गठन का स्वागत करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपना सहयोग देने का विश्वास दिलाया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal