नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा की सर्वसाधारण सभा सम्पन्न

नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा की सर्वसाधारण सभा का आयोजन श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत भवन, हिवरीनगर, नागपुर में किया गया। सभा में संस्था की विगत अवधि की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

सभा के प्रारंभ में पूर्व सचिव मधुसूदन सारडा ने संस्था की विगत अवधि का गतिविधि प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने विशेष रूप से रजत जयंती वर्ष समारोह एवं स्मारिका विमोचन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समारोह की भव्यता, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित आयोजन तथा सदस्यों की उत्साहपूर्ण एवं सक्रिय सहभागिता ने इसे नागपुर माहेश्वरी समाज के लिए अविस्मरणीय, प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक आयोजन बना दिया।

निवर्तमान अध्यक्ष कन्हैयालाल मानधना ने अपने कार्यकाल के दौरान सभी सदस्यों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात उन्होंने आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

जिसमें अध्यक्ष दामोदरलाल तोषनीवाल, उपाध्यक्ष वसंत सांवल एवं मधुसूदन सारडा, सचिव प्रकाशचंद चांडक, सहसचिव डॉ. राजकुमार राठी, कोषाध्यक्ष गोविंद लाहोटी, निवर्तमान अध्यक्ष कन्हैयालाल मानधना व कार्यकारिणी सदस्य विनोद लखोटिया, सुभाष गांधी, हरिदास भट्टड, सीए अशोक चांडक, कल्याणदास चांडक, पवन मूंधड़ा, सुनील मंत्री, रूपचंद लोया, लक्ष्मीकांत चांडक, सुरेश डी. गांधी, जगदीश बजाज, दिलीप जाजू, प्रेमनाथ राठी एवं श्यामसुंदर जेठा तथा सलाहकार समिति में रमेश बंग, रतनलाल लाहोटी, राकेश भैया, बद्रीनारायण छापरवाल एवं वि_लदास तापडिय़ा चुने गये।

नवनियुक्त अध्यक्ष दामोदरलाल तोषनीवाल ने आगामी कार्यकाल की प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि वरिष्ठ सदस्यों के लिए विभिन्न यात्राओं, त्योहारों तथा प्रेरणात्मक एवं मनोरंजनात्मक स्नेह-मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने संस्था को अधिक सक्रिय, संगठित एवं गतिशील बनाने के लिए सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष कन्हैयालाल मानधना एवं पूर्व सचिव मधुसूदन सारडा के कार्यकाल के दौरान संस्था के प्रति किए गए उल्लेखनीय योगदान, समर्पण एवं सेवाओं के लिए कृतज्ञता व्यक्त की गई। दोनों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर हार्दिक अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। रजत जयंती स्मारिका एवं संपर्क निर्देशिका के संयोजक लक्ष्मीकांत चांडक के अथक परिश्रम, समर्पण एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में रामावतार तोतला, बृजगोपाल दरक, रामप्रसाद बजाज, कमल सारडा, गोपीकिशन सोनी, नंदकिशोर काबरा, श्रीकुमार मूंधड़ा, जगमोहन राठी, सत्यनारायण जाजू, विजय पचिसिया, मालचंद माहेश्वरी, श्यामसुंदर सारडा, सत्यनारायण भूतड़ा, अशोक खेमानी, संपत मानधना सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभा में उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष दामोदरलाल तोषनीवाल सहित समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संस्था के उज्ज्वल एवं सक्रिय कार्यकाल की कामना की।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal