राजसमंद जिला माहेश्वरी सभा की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

राजसमंद जिला माहेश्वरी सभा की कार्यकारिणी की बैठक रविवार, 6 सितंबर 2026 को अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन, चारभुजा में आयोजित हुई। बैठक में राजसमंद जिले के जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा जिले के विभिन्न ग्रामों एवं शहरों की माहेश्वरी सभाओं के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे।

बैठक में जिला सभा के कोषाध्यक्ष मनोज छापरवाल ने वर्ष 2026-27 का प्रस्तावित बजट प्रस्तुत किया, जिस पर सदस्यों ने चर्चा की। जिला सभा द्वारा आगामी 22 सितंबर 2026 को चारभुजा में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर शीतल पेय एवं ठंडाई वितरण करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में समाज के परिचय सम्मेलन, चिकित्सा शिविर, साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूकता, जिले की समाज स्मारिका के प्रकाशन सहित समाज में निरंतर संचालित योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इनमें आईएएस मिशन, विधवा पेंशन, शिक्षा के क्षेत्र में छात्रवृत्ति आदि योजनाएं प्रमुख रहीं।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 10 सितंबर 2026 को जिला सभा द्वारा भंवरी देवी, पत्नी स्व. सूरज करण सोमानी एवं अनंता अस्पताल, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन मार्बल गैंगसा एसोसिएशन भवन, केलवा-आमेट रोड, बस स्टैंड के पास, ग्राम आईडाणा, राजसमंद में होगा।

जिला अध्यक्ष विष्णु गोपाल सोमानी ने आगामी कार्यकारिणी एवं कार्यसमिति की घोषणा की। कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष विष्णु गोपाल सोमानी (आमेट), वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन लाल लढ्ढा (राजनगर), सचिव जगदीश मंडोवरा (कांकरोली), कोषाध्यक्ष मनोज छापरवाल (नाथद्वारा), उपाध्यक्ष प्रथम कृष्ण गोपाल माहेश्वरी (नाथद्वारा), उपाध्यक्ष द्वितीय नारायण लाल बाहेती (केलवाड़ा), संगठन मंत्री लक्ष्मीलाल ईनाणी (कांकरोली), संयुक्त मंत्री अभिषेक मनिहार (देवगढ़) एवं कल्पेश बाहेती (रेलमगरा) तथा प्रचार मंत्री रामराय जागेटिया (कोटड़ी) शामिल हैं।

कार्यसमिति में सुंदरलाल मंडोवरा, सुनील लखोटिया, विनोद पोरवाल, जगदीश देवपुरा, प्रदीप काबरा, डॉ. पंकज राठी, जगदीश चंद्र डांड, मनोज देवपुरा, सतीश तापडिय़ा, सतीश पोरवाल, शिवकुमार नुवाल, आचार्य कन्हैया लाल मंडोवरा, कन्हैया लाल मालीवाल, सत्यनारायण लड्ढा, मुकेश देवपुरा एवं गोविंद बाहेडिय़ा को शामिल किया गया।

श्री विष्णु गोपाल सोमानी ने अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा के लिए सत्य प्रकाश काबरा (कांकरोली), रामगोपाल सोमानी (कांकरोली) एवं विष्णु गोपाल सोमानी (आमेट) का चयन किया।

वहीं दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक सभा के लिए सुभाष काबरा (नाथद्वारा), भगवती लाल असावा (कांकरोली), मनोज छापरवाल (नाथद्वारा), खूबचंद झंवर (आमेट), ख्याली लाल जागेटिया (कुरज), संपत लाल लढ्ढा (राजनगर), गणेश लाल पोरवाल (कुंवारिया), रामगोपाल अजमेरा (कांकरोली), अशोक मंडोवरा (रेलमगरा), भगवती लाल ईनाणी (नाथद्वारा) एवं घनश्याम असावा (केलवाड़ा) का चयन किया गया। सभी चयनित सदस्यों का जिला सभा की ओर से उपर्णा ओढ़ाकर सम्मान किया गया तथा उन्हें पद की शपथ दिलाई गई।

जिला अध्यक्ष विष्णु गोपाल सोमानी ने जिलेभर से बैठक में पधारे सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन जिला सभा के सचिव जगदीश मंडोवरा ने किया। बैठक के दौरान समाज के दिवंगत समाजबंधुओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ बैठक के समापन की घोषणा की गई।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal