अहमदाबाद से चारभुजा जी के लिए साइकिल यात्रा रवाना

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अहमदाबाद से राजस्थान स्थित गढ़बोर श्री चारभुजा जी एवं श्रीनाथजी, राजसमंद के लिए पैदल एवं साइकिल यात्रा का शुभारंभ 10 सितंबर 2026 को हुआ। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।

साइकिल यात्रा के लिए प्रस्थान से पूर्व अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब, अहमदाबाद, श्री माहेश्वरी सेवा समिति, शाहीबाग एवं माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से सभी यात्रियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री माहेश्वरी सेवा समिति, शाहीबाग में किया गया।

सुबह 7:15 बजे समाज के गणमान्यजनों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में यात्रियों का उत्साहवर्धन करते हुए यात्रा को रवाना किया गया। उपस्थित समाजबंधुओं ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।

साइकिल यात्रा में शामिल सदस्यों के उत्साह को देखते हुए समाजजनों ने उनका हौसला बढ़ाया और धार्मिक आस्था एवं सामाजिक एकता के इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु चारभुजा जी के दर्शन कर समाज एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal