उज्जैन जिला माहेश्वरी सभा की प्रथम बैठक एवं सम्मान समारोह भव्यता से संपन्न

श्री माहेश्वरी समाज नागदा के आतिथ्य में उज्जैन जिला माहेश्वरी सभा के वर्तमान सत्र की प्रथम बैठक एवं महासभा प्रतिनिधियों, मध्यप्रदेश पश्चिमांचल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ समाजसेवियों के स्वागत-सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ।

प्रथम सत्र में उज्जैन जिला माहेश्वरी सभा की बैठक आयोजित हुई। इसमें उपस्थित समाजबंधुओं का परिचय हुआ। जिला अध्यक्ष श्री सतीश मूंदड़ा ने जिला सचिव श्री घनश्याम राठी को आमंत्रित कर जिले की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करवाई। रिपोर्ट में जिले की सातों तहसीलों में सामाजिक, शैक्षणिक एवं वैवाहिक क्षेत्रों में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।

नागदा माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष श्री अशोक बिसानी ने स्वागत उद्बोधन दिया। जिला अध्यक्ष ने भी सभी उपस्थित समाजबंधुओं का शब्दों द्वारा स्वागत किया। इस अवसर पर कुमारी निशि राठी ने महेश वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने सराहना की।

जिले की सातों तहसीलों से आए समाजबंधुओं का तिलक लगाकर एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। जिला संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा सदस्यता विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। आगामी जिला सभा की बैठक, जो लगभग तीन माह बाद प्रस्तावित है, उसके लिए महिदपुर में आयोजन की सहर्ष स्वीकृति वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. रविंद्र राठी ने प्रदान की। इसके लिए महिदपुर माहेश्वरी समाज के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बैठक के पश्चात सभी समाजबंधुओं ने सहभोज किया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र का शुभारंभ भगवान श्री महेश के चित्र के समक्ष अतिथियों द्वारा माल्यार्पण, पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात महासभा प्रतिनिधियों, मध्यप्रदेश पश्चिमांचल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों का शाल, श्रीफल, पुष्पमाला एवं पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया।

सम्मानित होने वालों में महासभा प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक डॉ. वासुदेव काबरा (बडऩगर), श्री पुष्कर बाहेती (उज्जैन), श्री दिनेश लढ्ढा (उज्जैन), वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. रविंद्र राठी (महिदपुर) एवं श्री गोविंदलाल मोहता (नागदा) शामिल रहे।

मध्यप्रदेश पश्चिमांचल के पदाधिकारियों में श्री अजय राठी, आंचलिक संयुक्त मंत्री (शाजापुर), श्री कैलाश डागा, आंचलिक संयुक्त उपाध्यक्ष (देवास) तथा नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय झंवर (सेंधवा), मानद मंत्री श्री मधुसूदन भलिका (इंदौर), कोषाध्यक्ष श्री दिलीप लोया (उज्जैन) एवं संगठन मंत्री श्री रूपेश भूतड़ा (इंदौर) का भी सम्मान किया गया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा संगठन श्री अशोक ईनानी (इंदौर) सहित अन्य वरिष्ठजनों का भी सम्मान हुआ।


सम्मान समारोह के बाद उपस्थित अतिथियों ने समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सारगर्भित उद्बोधन दिए। मध्यप्रदेश पश्चिमांचल के अध्यक्ष श्री अजय झंवर ने प्रदेश एवं महासभा स्तर पर संचालित तथा प्रस्तावित विभिन्न योजनाओं और सामाजिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, समाज की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा सेवा कार्यों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में उज्जैन, नागदा, महिदपुर, खाचरौद, रूनीजा, तराना, जागोटी एवं बडऩगर सहित जिले की विभिन्न तहसीलों से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की सहभागिता रही।

उज्जैन से श्री संजय लढ्ढा, श्री प्रखर कांकाणी, श्री शैलेश राठी, श्री महेश लढ्ढा, श्री रूपनारायण झंवर, श्री रमेश हेड़ा, श्री नवल माहेश्वरी, श्री प्रमोद जैथलिया, श्री राकेश कांकाणी, श्री राकेश चित्तलगिया, श्री संदीप शारदा, श्री नरेंद्र चित्तलगिया, श्री अरुण परवाल, श्री अजय गगरानी, श्री नीलेश भूतड़ा, श्री मोहन पलोड़, श्री नितिन बाहेती, श्री योगेश मांडोवरा एवं श्री आदेश लढ्ढा सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

नागदा से श्री गोपाल मोहता, श्री गोपाल मोहता, श्री देवकरण डांगरा, श्री रमेश मोहता, श्री रमेश राठी, श्री महेंद्र बिसानी, श्री नाथूलाल बांगड़, श्री आनंदीलाल गगरानी, श्री घनश्याम राठी, श्री मनोज राठी, श्री झम्मक राठी, श्री प्रियेश मोहता, श्री सौरभ मोहता, श्री गोपाल गट्टानी, श्री अशोक बिसानी, श्री सुधीर अजमेरा, श्री सतीश बजाज, श्री राजेंद्र मालपानी, श्री प्रदीप राठी, श्री जमनालाल मालपानी, श्री महेश झंवर, श्री चितवन मालपानी, श्रीमती सीमा मालपानी, श्रीमती वर्षा झंवर एवं श्रीमती सुनीता राठी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

महिदपुर से डॉ. रविंद्र राठी, श्री पीयूष राठी, श्री कमल राठी, श्री राकेश लाठी एवं श्री राम ईनानी, खाचरौद से श्री दिनेश बिंजानी, श्री दिनेश गगरानी एवं श्री राधेश्याम नवाल, रूनीजा से श्री गोपाल परवाल एवं श्री नीलेश राठी, तराना से श्री सतीश मूंदड़ा, श्री संजय बलदवा एवं श्री हुकम लाठी, जागोटी से श्री राकेश बसेर, श्री नरेंद्र गट्टानी, श्री संजय आगर, श्री गोपाल हेड़ा एवं श्री मनोज बजाज, तथा बडऩगर से डॉ. वासुदेव काबरा एवं श्री नरेंद्र लाठी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सतीश बजाज ने किया। आभार नागदा समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रादेशिक सभा के कार्यकारी मंडल सदस्य श्री गोपाल मोहता ने व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी कार्यालय मंत्री श्री प्रतीक माहेश्वरी एवं कार्यक्रम संयोजक श्री सतीश बजाज द्वारा दी गई।

कार्यक्रम के समापन पर मंचासीन अतिथियों एवं सदन में उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने राष्ट्रगान किया। तत्पश्चात स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal