वाराणसी माहेश्वरी समाज ने शिक्षकों का किया सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर वाराणसी माहेश्वरी समाज की ओर से 6 सितंबर 2026 को माहेश्वरी भवन में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के 30 शिक्षकों को उनके शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूजा मधोक थीं। इस अवसर पर सभी सम्मानित शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में समाज के लगभग 140 लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

कार्यक्रम का संयोजन विजय काबरा एवं प्रीति मंत्री ने किया और पूरे समारोह का शानदार ढंग से संचालन एवं संपादन किया। मुख्य अतिथि पूजा मधोक का परिचय शुभम साबू ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर माहेश्वरी परिषद के अध्यक्ष दीपक दुजारी एवं मंत्री राकेश कचोलिया ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं समाजजनों का स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव देखने को मिला। उपस्थित समाजजनों ने शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal