| माहेश्वरी मंडल वर्धा का ‘आपणों उत्सव’ हर्षोल्लास से संपन्न |
|
|
वर्धा। माहेश्वरी मंडल वर्धा द्वारा आयोजित ‘आपणों उत्सव’ विविध सामाजिक संदेशों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं सम्मान समारोह के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि विख्यात उद्योजिका एवं ‘हर्बल फार्मा क्वीन’ श्रीमती भगवतीदेवी बल्दवा, हैदराबाद ने अपने संबोधन में संस्कारों, पारिवारिक मूल्यों और युवा पीढ़ी के कर्तव्यों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्कार बाजार में मिलने वाली वस्तु नहीं, बल्कि एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक आचरण और परंपराओं के माध्यम से पहुँचने वाली अमूल्य धरोहर हैं। बच्चों को केवल सफल नहीं, बल्कि अच्छा इंसान बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि अधिकारों की माँग के साथ अपने कर्तव्यों को भी समझें तथा बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें। श्रीमती बल्दवा ने परिवारों को त्योहारों और परंपराओं को केवल औपचारिकता के रूप में न मनाकर उनके पीछे छिपे भाव और संस्कार बच्चों तक पहुँचाने का आग्रह किया। उन्होंने नशे से दूर रहने, मित्रों का चयन सोच-समझकर करने तथा माता-पिता को स्वयं मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचने की सलाह दी। महिलाओं से शालीन वस्त्रों के चयन और माताओं से बेटियों की गृहस्थी में अनावश्यक हस्तक्षेप न करने का भी आग्रह किया। कार्यक्रम में हाल ही में विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी संगठन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए प्रा. डॉ. रमण हेड़ा का माहेश्वरी समाज वर्धा की ओर से सम्मान किया गया। उन्होंने वर्धा की माटी को नमन करते हुए स्वतंत्रता सेनानी स्व. शांतिदेवी जाजू के साथ बिताए भावुक क्षणों को स्मरण किया। उन्होंने समाजबंधुओं को व्यवसाय में आगे बढ़ने, महिला शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने तथा सर्वसमाज के कल्याण की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में बुजुर्गों का सम्मान, गोपीरतन पारिवारिक न्यास की ओर से मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, सांस्कृतिक कलाकारों का अभिनंदन तथा स्व. कमलादेवी गोपालदास राठी की स्मृति में जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। सांस्कृतिक सत्र में विभिन्न नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन मंडल के समन्वयक राजकुमार जाजू ने किया। प्रस्तावना अध्यक्ष नंदकिशोर भुतड़ा ने रखी तथा आभार सचिव हरीश गांधी ने व्यक्त किया। मंच पर माहेश्वरी मंडल ट्रस्ट के गोविंद टावरी सहित चारों मंडलों के अध्यक्ष नंदकिशोर भुतड़ा, सुनीता राठी, ऋषभ जाजू एवं साक्षी चितलांगे उपस्थित रहे। सुबह के सत्र में श्रीमती भगवतीदेवी बल्दवा ने महेश पत संस्था, गीताई मंदिर, बापू कुटी सहित समाजबंधुओं के निवास पर सदिच्छा भेंट भी दी। कार्यक्रम की सफलता के लिए गठित विभिन्न समितियों ने समर्पित भाव से कार्य करते हुए आयोजन को सफल बनाया।
|
|
| 03 September 2026 |
| माहेश्वरी मंडल वर्धा का ‘आपणों उत्सव’ हर्षोल्लास से संपन्न |
|
| 03 September 2026 |
| लायंस क्लब कासगंज डायमंड ने किया वृक्षारोपण |
|
| 03 September 2026 |
| पंचांग और राशिफल |