|
लायंस क्लब कासगंज डायमंड द्वारा 3 सितंबर 2026, गुरुवार को अध्यक्ष लायन मनोज जाखेटिया के गांव नींवरी स्थित फार्म पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आम, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन लायन विनय कुमार माहेश्वरी, क्लब अध्यक्ष लायन मनोज जाखेटिया, सचिव लायन कैप्टन डी.एस. चौहान, कोषाध्यक्ष लायन शिव कुमार गुरहार, चार्टर अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया सहित लायन ए.के. सिंह पुंढीर, अनुराग माहेश्वरी, सुनील कुमार गुप्ता, अलका पुंढीर, मधु जाखेटिया, अंजू जाखेटिया, शीलू चौहान, अनिल जैन आदि सदस्य उपस्थित रहे।
|