सुरक्षित सफर, खुशहाल परिवार' के संदेश के साथ सितंबर माह के 'ट्रैफिक नियम' संकल्प का विमोचन

श्री महेश सेवा समिति इचलकरंजी के अंतर्गत श्री महेश नवयुवक मंडल, इचलकरंजी द्वारा वर्ष 2026 में संचालित 'संकल्प यात्राÓ अभियान के तहत सितंबर माह के संकल्प 'ट्रैफिक नियम - सुरक्षित सफर, खुशहाल परिवार' का विमोचन कोल्हापुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन की वार्षिक सर्वसाधारण सभा के अवसर पर किया गया।

इस अवसर पर मंच पर महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा के मंत्री विनीत तोष्णीवाल, कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष नितिन धूत, इचलकरंजी तहसील माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष दयानंद बाहेती तथा कोल्हापुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष आनंद बांगड़ सहित संगठन के पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं श्री महेश नवयुवक मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मंडल के सहसचिव अभिषेक परतानी ने सितंबर माह के संकल्प की जानकारी देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने समाजजनों, विशेषकर युवाओं से इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

संकल्प के अंतर्गत ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, पीली बत्ती पर रुकने की तैयारी रखने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने, उचित पार्किंग करने तथा संयमित एवं सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने का संदेश दिया जा रहा है।

मंडल ने भावपूर्ण संदेश देते हुए कहा—'घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है'। साथ ही समाजजनों से अपील की गई कि ट्रैफिक नियम चालान से बचने के लिए नहीं, जीवन बचाने के लिए हैं।

श्री महेश नवयुवक मंडल ने सितंबर माह के इस संकल्प को स्वयं अपनाने, परिवार एवं समाज तक पहुंचाने तथा जिम्मेदार यातायात व्यवहार को अपनी आदत बनाने का आह्वान किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal