ओपी माहेश्वरी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुकेश कुमार माहेश्वरी संयुक्त सचिव निर्वाचित

भरतपुर। पूर्वोत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के प्रदेश चुनाव समिति संयोजक श्री मालचंद बाहेती की 30 अगस्त 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अलवर-भरतपुर माहेश्वरी सभा के कोटे से भरतपुर के ओपी माहेश्वरी को पूर्वोत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा मुकेश कुमार माहेश्वरी को प्रदेश संयुक्त सचिव निर्वाचित घोषित किया गया है।

सभा के मंत्री प्रहलाद माहेश्वरी ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश के सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में अलवर-भरतपुर सभा के अर्थ मंत्री विकास काबरा भी उपस्थित रहे। भरतपुर माहेश्वरी मंडल समिति के सदस्यों ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal