हापुड़ में माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया कजरी तीज सिंधारा उत्सव

हापुड़ जिला माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में माहेश्वरी महिला मंडल एवं युवा मंडल के सहयोग से कजरी तीज (बड़ी तीज) सिंधारा उत्सव का भव्य आयोजन श्री सनातन धर्म सभा भवन, कोठी गेट पर आयोजित किया गया। उत्सव में समाज की महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रियंका महेश ने 'तीज क्वीन' का खिताब अपने नाम किया। अंशिका माहेश्वरी फस्र्ट रनरअप तथा दीपिका सोमानी द्वितीय रनरअप रहीं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न एकल एवं सामूहिक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। एकल नृत्य में नंदिका साबू, खुशी माहेश्वरी, आराध्या, बानी, पारवी एवं गौरी काबरा सहित अन्य प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं निधि साबू, रीता, श्रेष्ठा एवं हिमानी ने भी अपनी नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। सामूहिक नृत्य में मीनू महेश, प्रियंका, प्राची माहेश्वरी सहित अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने भी मंच पर आकर अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों पर सभागार बार-बार तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंजता रहा।

मेरठ से पधारीं मुख्य अतिथि एवं प्रदेश महासभा की संरक्षक श्रीमती मंजू हरकुट ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, एकता और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोडऩे का कार्य करते हैं। उन्होंने संयोजक मंडल की सदस्य एवं मंच संचालक मीनू महेश, निधि साबू एवं प्राची माहेश्वरी सहित सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की।

जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री प्रदीप माहेश्वरी ने आयोजन की सफलता के लिए संयोजिका मंडल की सदस्यों एवं मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू हरकुट के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्य अतिथि सहित प्रमुख सहयोगियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। सभा के महामंत्री श्री दिनेश बाहेती के साथ श्री राकेश महेश, श्री दिनेश हरकुट, मोहित काबरा, नितिन माहेश्वरी, प्रशांत हरकुट एवं अपार माहेश्वरी सहित अन्य सहयोगियों के प्रति भी आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सीमा तापडिय़ा, आशा सोमानी, श्वेता माहेश्वरी, मधु खटोर, विनीता महेश, दीपा माहेश्वरी, मनीषा, खुशबू, शीला महेश, शिल्पी माहेश्वरी, रुबीना, अलका खटोड़, नूपुर साबू, ऋतु भट्टर, विदुषी काबरा, मनीषा कौशिक, वृंदा माहेश्वरी, अंशु साबू सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal