| माहेश्वरी सभा (शहर), बीकानेर के अध्यक्ष पद पर सुनील सारड़ा निर्वाचित |
|
|
माहेश्वरी सभा (शहर), बीकानेर के अध्यक्ष पद के लिए 24 अगस्त 2026 को माखन भोग में आयोजित चुनाव में सुनील सारड़ा ने कड़े एवं रोचक मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी आज्ञाराम पेड़ीवाल को 7 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की। चुनाव परिणाम के अनुसार सुनील सारड़ा को 80 मत, जबकि आज्ञाराम पेड़ीवाल को 73 मत प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों एवं समाजबंधुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। उपस्थित समाजजनों ने सुनील सारड़ा का अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सुनील सारड़ा ने सभी मतदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे माहेश्वरी समाज के विश्वास और आशीर्वाद की जीत है। उन्होंने कहा कि समाज में एकता, पारदर्शिता एवं सेवा की भावना को मजबूत करना तथा सभी को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी। समाज के विकास के लिए वे वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और युवाओं की ऊर्जा को साथ लेकर कार्य करेंगे। चुनाव के दौरान समाज के अनेक वरिष्ठ एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। इनमें जुगल राठी, श्रीराम सिंघी, ओमप्रकाश करनानी, बृजमोहन चांडक, तोलाराम पेड़ीवाल, गोपीकिशन पेड़ीवाल, सुरेश कोठारी, किशन लोहिया, विजय कुमार थिरानी, बालकिशन थिरानी, दाऊलाल बिन्नाणी, भतमाल पेड़ीवाल, महेश चांडक, नवरतन मॉल, अशोक लखानी, विजय भट्टड़, सुशील भट्टड़, गोपाल सारड़ा, राजाराम सारड़ा, भगवान राठी, रघुवीर झंवर, ऐश्वर्य बिन्नाणी, संदीप राठी, कमल राठी एवं कपिल लड्ढा सहित अनेक समाजबंधु मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया में सीए श्यामसुंदर मुंधड़ा, अनिल सारड़ा एवं रमेश हुरकट का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। टीम जय महेश ने उनके सक्रिय सहयोग एवं समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया। समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि सुनील सारड़ा के नेतृत्व में माहेश्वरी सभा (शहर), बीकानेर एकता, सेवा, पारदर्शिता एवं सकारात्मक सोच के साथ नई दिशा में आगे बढ़ेगी।
|
|
| 25 August 2026 |
| पंचांग और राशिफल |