| उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन का पिकनिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न |
|
|
बीकानेर। उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में आयोजित पिकनिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम हँसी-खुशी, उत्साह और आपसी स्नेह के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से माहेश्वरी समाज की बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में बीकानेर से निशा झंवर, विभा बिहाणी, कंचन राठी, बेबी करनानी, सुमित्रा बागड़ी, लता दम्माणी सहित अनेक बहनों ने सहभागिता की। वहीं नोखा से प्रिया राठी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। डूंगरगढ़ से कौशल्या झंवर, ललिता सोमानी, रेखा मुंदड़ा, भारती डागा, पूनम दरक, अनु राठी सहित अनेक बहनों ने कार्यक्रम में भाग लिया। पिकनिक एवं मनोरंजन से भरपूर इस आयोजन में बहनों ने आपसी मेल-मिलाप, मनोरंजन और आनंद के साथ समय बिताया। सभी की उत्साहपूर्ण सहभागिता और सहयोग से कार्यक्रम में स्नेह, एकता एवं आत्मीयता का वातावरण बना रहा। संगठन की ओर से सभी सहभागी बहनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि ऐसे आयोजन समाज की महिलाओं को एक-दूसरे से जोडऩे तथा संगठन में आपसी प्रेम, सहयोग और एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम सभी के लिए सुखद एवं अविस्मरणीय स्मृति बन गया। उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन ने भविष्य में भी इसी प्रकार स्नेह, एकता और सहयोग की भावना के साथ सामाजिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
|