| जयपुर जिला माहेश्वरी सभा का विधिवत गठन, नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व |
|
|
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के निर्देशानुसार जयपुर जिला माहेश्वरी सभा का विधिवत गठन रविवार, 19 जुलाई 2026 को माहेश्वरी समाज भवन के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता महासभा द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं पूर्वोत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के प्रदेशाध्यक्ष श्री जुगलकिशोर सोमाणी ने की। बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बजाज ने अपने कार्यकाल का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके उपरांत उन्होंने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष (सत्र 2026-2029) श्री गोविन्द महेश परवाल का माल्यार्पण कर उन्हें विधिवत कार्यभार सौंपा। इसी प्रकार निवर्तमान जिलामंत्री श्री गोविन्द महेश परवाल ने नवनिर्वाचित जिलामंत्री श्री राधेश्याम काबरा को माला पहनाकर दायित्व हस्तांतरित किया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री गोविन्द महेश परवाल ने अध्यक्षीय कोटे से कार्यकारी मंडल एवं कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा की। साथ ही विभिन्न तहसील एवं क्षेत्रीय सभाओं द्वारा मनोनीत कार्यकारी मंडल एवं कार्यसमिति सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई। प्रदेशाध्यक्ष श्री जुगलकिशोर सोमाणी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को करतल ध्वनि के बीच पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने महासभा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मंचासीन जिला चुनाव संयोजक श्री मालचंद बाहेती तथा सभी पदाधिकारियों के सहयोग से क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा सोडाला से संबंधित लंबित विषय का शीघ्र समाधान कर जिला सभा की रिक्त सीटों को भी भर दिया जाएगा। बैठक का शुभारंभ भगवान महेश की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ, जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। समारोह में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न क्षेत्रीय सभाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। |
|
| 21 July 2026 |
| पंचांग और राशिफल |