नजीबाबाद की ऐतिहासिक सरस्वती पुस्तकालय के मंत्री पद पर तीसरी बार निर्वाचित हुए प्रदीप डेजी माहेश्वरी

नजीबाबाद नगर की 108 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक संस्था सरस्वती पुस्तकालय के वार्षिक चुनाव में प्रसिद्ध साहित्यकार एवं समाजसेवी प्रदीप डेजी माहेश्वरी मंत्री पद पर लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 124 मतों के अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। चुनाव में कुल 510 मत पड़े।

प्रदीप डेजी माहेश्वरी की इस उल्लेखनीय जीत को साहित्य, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान का सम्मान माना जा रहा है। उनके पुन: मंत्री चुने जाने पर नगर के साहित्यप्रेमियों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न वर्गों में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने प्रदीप डेजी माहेश्वरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि समाज के लिए गौरव का विषय है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सरस्वती पुस्तकालय शिक्षा, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा संस्था की गौरवशाली परंपरा और अधिक सुदृढ़ होगी।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal